Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Miss World 2025 Winner: थाईलैंड की सुचाता चुआंगस्री के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, जानें कौन हैं?
Miss World 2025 Winner : थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 31 मई 2025 को हैदराबाद के एचआईटीईएक्स एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित हुए 72वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में 108 देशों की प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए ओपल ने ये प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। खास बात यह रही कि इस बार भारत लगातार दूसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा था।
ओपल की जीत से थाईलैंड ने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है, जो उनके देश के लिए गर्व की बात है। आइए जानते हैं थाईलैंड की इस सुंदरी के बारे में-

फुकेत से हैं ओपल सुचाता
ओपल सुचाता का जन्म 20 मार्च 2003 को थाईलैंड के फुकेत शहर में हुआ। वे बचपन से ही बहुभाषी रही हैं और अंग्रेज़ी, थाई और चीनी भाषा में पारंगत हैं। बैंकॉक के ट्रियाम उदोम सुक्सा स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे थममसाट यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई कर रही हैं। सौंदर्य के साथ-साथ ओपल की अकादमिक पृष्ठभूमि भी बेहद प्रभावशाली रही है।
मिस यूनिवर्स 2024 की रह चुकी हैं रनरअप
ओपल ने पहले मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2022 में भाग लिया था, जहाँ वे द्वितीय उपविजेता रहीं। 2024 में उन्होंने मिस यूनिवर्स थाईलैंड का खिताब जीता और मिस यूनिवर्स 2024 में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। हालांकि, मिस वर्ल्ड 2025 में भाग लेने के कारण उन्हें उस उपविजेता की उपाधि से हटा दिया गया, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने मिस वर्ल्ड का ताज दिला ही दिया।
ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के लिए करती हैं काम
ओपल का जीवन केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है। उन्होंने "Opal For Her" नामक अभियान शुरू किया है, जो स्तन कैंसर और महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाता है। वे खुद 16 साल की उम्र में एक सौम्य स्तन गांठ की सर्जरी से गुज़री थीं, और उस अनुभव ने उन्हें इस दिशा में काम करने की प्रेरणा दी।
मिस वर्ल्ड 2025 के मंच पर उन्होंने न केवल अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, जागरूकता और सामाजिक प्रतिबद्धता से दुनिया का दिल जीत लिया। उनकी यह जीत प्रेरणा है उन सभी युवतियों के लिए जो सौंदर्य और बुद्धिमत्ता दोनों को संतुलित करके आगे बढ़ना चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
