Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Miss World 2025: हीरे का ताज और ₹100 करोड़ की इनामी राशि! जानिए क्या-क्या मिलता है क्राउन के साथ?
Miss World 2025 Prize Money : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। दुनियाभर की 108 कंटेस्टेंट्स में से चुनी गई टॉप 40 सुंदरियों में भारत की नंदिनी गुप्ता भी शामिल हैं।
आज यानी 31 मई को दोपहर 1 बजे फिनाले होगा, जिसे लाइव www.watchmissworld.com पर देखा जा सकता है।

कितना कीमती है मिस वर्ल्ड का ताज?
मिस वर्ल्ड का ताज जितना खूबसूरत है, उतना ही कीमती भी। मिस वर्ल्ड की CEO जूलिया मोर्ले के अनुसार, यह ताज करीब 3 करोड़ रुपये का है। यह 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है, जिसमें 175.49 कैरेट के 1770 हीरे और नीलम जड़े हुए हैं। इसका नीला रंग शांति, वफादारी और समझदारी का प्रतीक माना जाता है।
मिस वर्ल्ड 2025 को कितनी इनामी राशि मिलेगी?
मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता को $1 मिलियन यानी लगभग ₹8.3 करोड़ की इनामी राशि मिलेगी। यह राशि पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। 2017 में जब भारत की मानुषी छिल्लर ने यह खिताब जीता था, तब उन्हें लगभग ₹10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। यह पैसा न सिर्फ उनके व्यक्तिगत विकास में काम आता है, बल्कि इसे मानवीय कार्यों और सामाजिक प्रोजेक्ट्स में भी लगाया जाता है।
क्या मिलती हैं और सुविधाएं?
मिस वर्ल्ड बनते ही विजेता की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। उन्हें कई इंटरनेशनल सुविधाएं मिलती हैं, जैसे:
- सालभर फ्री ट्रैवल, होटल और फूड
- डिजाइनर कपड़े, मेकअप और जूलरी की सुविधा
- पर्सनल न्यूट्रिशनिस्ट, फिटनेस ट्रेनर और स्टाइलिस्ट
- बेस्ट फोटोग्राफर्स और डिजाइनर्स के साथ काम करने का मौका
- एक प्रोफेशनल टीम जिसमें मेकअप आर्टिस्ट और असिस्टेंट शामिल होते हैं
- मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर बनने का सम्मान
सिर्फ ग्लैमर नहीं, जिम्मेदारी भी
मिस वर्ल्ड का खिताब केवल सुंदरता और ग्लैमर का प्रतीक नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। विजेता 'ब्यूटी विद अ पर्पस' की वैश्विक प्रतिनिधि बनती हैं और हेल्थ, एजुकेशन और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाती हैं। इसके लिए उन्हें दुनिया के कई देशों का दौरा करना होता है।
अंततः, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली युवती करोड़ों लोगों की प्रेरणा बनती है - अपने कार्य, विचार और आत्मविश्वास से।



Click it and Unblock the Notifications
