Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Mohammed Shami Networth: मोहम्मद शमी को पत्नी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये, जानें कितनी है सालाना कमाई
Mohammed Shami Networth : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पत्नी हसीन जहां के मामले में कोलकाता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट के नए फैसले के अनुसार, अब शमी को हर महीने अपनी पत्नी को ₹4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देना होगा। इसमें से ₹1.5 लाख उनकी पत्नी के लिए और ₹2.5 लाख उनकी बेटी के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह फैसला 2018 में दिए गए पुराने आदेश को पलटता है, जिसमें शमी को कुल ₹1.3 लाख प्रति माह देने को कहा गया था।
हसीन जहां ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि शमी की सालाना आय ₹7.19 करोड़ के करीब है और उनकी मासिक कमाई ₹60 लाख तक पहुंचती है। इसी के आधार पर उन्होंने ₹6 लाख रुपये मासिक खर्च का हवाला देते हुए ज्यादा गुजारा भत्ते की मांग की थी। इसी बीच जानते हैं कि आखिर टीम इंडिया के इस स्टार बॉलर की कितनी सैलेरी है और कितनी संपति हैं?

शमी की कुल संपत्ति कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद शमी की नेटवर्थ ₹55 से ₹65 करोड़ के बीच आंकी गई है। यह संपत्ति उन्होंने क्रिकेट, बीसीसीआई सैलरी, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से अर्जित की है। हाल ही में उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने ₹10 करोड़ में खरीदा है, जो उनकी ब्रैंड वैल्यू को और मजबूत करता है।
BCCI सैलरी और मैच फीस
शमी को बीसीसीआई के ग्रेड ए कॉन्ट्रैक्ट के तहत हर साल ₹5 करोड़ की रिटेनर फीस मिलती है। इसके अलावा, वह:
- एक टेस्ट मैच के लिए ₹15 लाख,
- एक वनडे मैच के लिए ₹6 लाख,
- और एक T20I मैच के लिए ₹3 लाख की मैच फीस लेते हैं।
सभी फॉर्मेट्स में सक्रिय रहने के कारण उनकी सालाना बीसीसीआई इनकम ₹7-8 करोड़ के आसपास बैठती है।
ब्रैंड एंडोर्समेंट और कमाई
शमी एक विज्ञापन के लिए कम से कम ₹1 करोड़ चार्ज करते हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ करार किया है, जिससे उनकी कमाई में बड़ा योगदान आता है।
प्रॉपर्टी और फार्महाउस
मोहम्मद शमी का एक शानदार फार्महाउस अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के सहसपुर अलीनगर गांव में स्थित है, जो करीब 150 बीघा जमीन में फैला हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत ₹25 करोड़ है। खास बात यह है कि उन्होंने इस फार्महाउस का नाम 'हसीन फार्म हाउस' रखा है, जो अब उनके निजी जीवन के हालात को देखते हुए चर्चा में है।
शमी की कार कलेक्शन
शमी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें शामिल हैं:
- जगुआर F-Type (कीमत ₹1 करोड़ के करीब),
- BMW 5 Series,
- ऑडी,
- और टोयोटा फॉर्च्यूनर।
शादी और पर्सनल लाइफ
मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 6 जून 2014 को हुई थी। हालांकि, पिछले कई वर्षों से दोनों अलग रह रहे हैं और कोर्ट में तलाक व गुजारा भत्ते का मामला चल रहा है। उनकी बेटी की कस्टडी फिलहाल हसीन जहां के पास है।



Click it and Unblock the Notifications
