Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Most Dangerous Passwords of 2023: ये थे साल के सबसे कॉमन पासवर्ड, जिन्हें क्रैक करने में लगा 1 सेकेंड
Most dangerous passwords of 2023 : कमजोर पासवर्ड्स की वजह से अकाउंट हैक होने या साइबर ठगी से जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं और इनके लिए यूजर्स को कई बार सलाह भी जारी की गई है। कई यूजर्स अपने किसी भी अकाउंट का पासवर्ड बेहद आसान रख लेते हैं जिससे वो याद रख पाएं। लेकिन ऐसा करना उनके अकाउंट के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कमजोर पासवर्ड्स को हैकर्स द्वारा बेहद ही आसानी से हैक किया जा सकता है।
क्योंकि इस तरह के पासवर्ड कॉमन पासवर्ड्स के तहत आते हैं। हर वर्ष प्रॉपिटिएरी पासवर्ड मैनेजर NordPass वर्ष की सबसे बेकार पासवर्ड की लिस्ट जारी करता है।

इस लिस्ट में दिए गए पासवर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें क्रैक करना बेहद आसान होता है। इस सूची में पिछले वर्ष के पासवर्ड्स भी मौजूद हैं और नए पासवर्ड भी मौजूद हैं। तो आज हम आपको 20 ऐसे पासवर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत में बहुत ही कॉमन है। चंद पासवर्ड को कुछ सेकेंड के अंदर क्रैक किया जा सकता है।
सबसे कॉमन पासवर्ड
NordPass की रिपोर्ट में बताया है कि भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे कॉमन पासवर्ड 123456 है। हालांकि रिपोर्ट् में ये नहीं बताया है कि कितने प्रतिशत कंप्यूटर यूजर्स इस पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि रिपोर्ट् में इसके क्रैक करने का टाइम जरूर बताया है, इस पासवर्ड को 1 सेकेंड में क्रैक किया जा सकता है।
सेकेंड नंबर का सबसे कॉमन पासवर्ड
सेकेंड नंबर पर भारतीय सबसे ज्यादा admin नाम का पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं। इसे क्रैक करने में 1 सेकेंड से भी कम समय लगता है।
देश के नाम पर रखते हैं यूजर्स पासवर्ड
इंटरनेट यूजर्स अपने देश के नाम पर भी पासवर्ड रखते हैं, जैसे आप भारतीय है तो आपका पासवर्ड India@123 होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरीके के पासवर्ड रखने वालों की संख्या भी भारत सहित दुनिया में बहुत ज्यादा है। रिपोर्ट में पाया गया कि 'एडमिन' शब्द, जो संभवतः उन पासवर्डों में से एक है, जिन्हें लोग बदलने से नहीं घबराते, इस साल भारत और कई अन्य देशों में सबसे आम पासवर्डों में से एक बन गया है।
ये हैं सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट
- 123456
- admin
- 12345678
- 123456789
- 1234
- 12345
- India @123
- 123
- Aa123456
- 1234567890
- UNKNOWN
-1234567
- 123123
- 111111
- Password
- 12345678910
- 000000
- admin123
- Welcome@123
- User
आपको जानकर हैरानी होगी UNKNOWN को 17 मिनट और India @123 को 3 घंटे, admin@123 को 34 मिनट और Welcome@123 को 10 मिनट लगे क्रेक करने में। बाकी सारे पासवर्ड को क्रेक करने में एक मिनट से कम का समय लगा।



Click it and Unblock the Notifications
