Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
क्रिकेट की दुनिया का सबसे महंगा तलाक, क्रिकेटर को देने पड़े थे बीवी को 90 करोड़
Most expensive divorces in the Cricket world : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा स्टॉनविक से अलग हो चुके हैं, उन्होंने इस खबर को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तलाक के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि हार्दिक ने तलाक के बाद पत्नी को एल्युमिनी में कितनी रकम दी होगी। फिलहाल लोग इस सवाल पर सिर्फ अटकले ही लगा रहे हैं।
लेकिन आपको पता है कि क्रिकेट की दुनिया का सबसे महंगा तलाक किस क्रिकेटर था? जो आज भी रिकॉर्ड बना हुआ है। आज हम आपको क्रिकेट की दुनिया के सबसे महंगे तलाक के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

19 साल पहले हुआ था सबसे महंगा तलाक
क्रिकेट की दुनिया का सबसे महंगा तलाक 2005 में हुआ था और ये तलाक था ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न और उनकी पत्नी सिमोन कैलहन का। वॉर्न और कैलहन एक दूसरे को बचपन से जानते थे और 1995 में ही उन्होंने शादी कर ली थी। बतौर क्रिकेटर सफलता और लोकप्रियता मिलने के बाद शेन व़ॉर्न के शादी के बाहर कई अन्य महिलाओं से संबंध बने। उनकी बेवफाई से तंग आकर उनकी पत्नी ने 2005 में तलाक ले लिया।
पत्नी को दिया था इतनी एलिमनी
तलाक का मुकदमा करीब 06 महीने चला और शेन वार्न पूर्व पत्नी सिमोन को तलाक के मुआवजे के लिए 10 मिलियन डॉलर (90 करोड़ रुपए) दिए।
अरबें के संपति के मालिक थे शेन वॉर्न
शेन वॉर्न दुनिया का नाम दुनिया के महान क्रिकेटर्स में आता है। वो दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में खूब पैसा कमाया था। वॉर्न का निधन 2022 में थाइलैंड में हुआ था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उस समय उनकी दौलत लगभग 50 मिलियन डालर यानि करीब 400 करोड़ की संपत्ति थी।
ऐसा था करियर
शॉर्न वॉर्न ने 145 टेस्ट में 37 बार 5 विकेट लेते हुए उन्होंने 708 विकेट लिए थे। इसके अलावा 194 वनडे में 293 विकेट लेने का भी विकेट हैं। मुथैया मुरलीधरन के बाद शेन वॉर्न क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं।



Click it and Unblock the Notifications
