Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Mothers Day Gift Idea: मां के लिए लेना चाहते हैं कोई खास तोहफा, इस लिस्ट पर डाले एक नजर
मदर्स डे अपनी मां को सम्मान देने और उनके साथ एक बेहतरीन समय बितने के लिए का एक खास मौका है। इस साल मदर्स डे 14 मई को मनाया जाएगा। आज के समय में बच्चे मदर्स डे कई तरह से सेलिब्रेट करते हैं। जिसमें उन्हें गिफ्ट देना, कार्ड भेजना और उनके साथ समय बिताना शामिल है।
अपनी मांओं के लिए बेस्ट और सही गिफ्ट ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन फिक्र न करें, आज हम आपके लिए गिफ्ट की एक लिस्ट लेकर आए हैं जिसके बाद आपको उनके लिए सही गिफ्ट चुनने में आसानी होगी। तो आइए जानते है आप इस मदर्स डे अपनी मां को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।

1. पर्सनलाइजिंग ज्वैलरी
अपनी मां को उनके नाम या हार्ट शेप विद फोटो जैसे पेंडेंट गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। यह एक हार, कंगन या अंगूठी भी हो सकती है। आज के समय में मार्केट और ऑनलाइन आप इसे आसानी से बनवा सकते हैं।
2. स्पा डे
मदर्स डे पर मां के लिए स्पा डे से बेहतर तोहफा क्या हो सकता है। अपनी मां के लिए एक आरामदायक दिन बनाने के लिए आप पार्लर में उनके लिए स्पा की बुकिंग करवा सकते हैं। आप एक मसाज, फेशियल, या अन्य स्पा सेवाएं बुक कर सकते हैं जो आपकी मां को रिलैक्स करने और तनाव मुक्त होने में मदद मिलेगी।

3. फोटो एलबम
अपनी मां की पसंदीदा यादों और पलों की तस्वीरों से भरा एक फोटो एलबम आपकी मां के चेहरे पर एक मुस्कान लाने के लिए काफी है। आप इसे खुद भी बना सकते हैं या बाहर से भी बनवा सकते हैं। बस आपको उनकी पसंदीदा तस्वीरों को ढूंढना है और उन्हे एक साथ एक फ्रेम में कैद करना है।
4. स्मार्ट होम डिवाइस
अगर आपकी मां को किचन या घर से जुड़ी किसी चीज के लिए किसी स्मार्ट डिवाइस की जरूरत है तो आप अपने बजट के अनुसार उनके लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। ये गिफ्ट न सिर्फ मां के लिए एक बेहतर तोहफा होगा बल्कि उनके काम को और हल्का कर सकता है।
5. पर्सनलाइज्ड स्टेशनरी
आज के समय में कई महिलाओं को लिखने और पढ़ने में काफी मजा आता है। कई महिलाओं को पेंटिंग करना भी पसंद होता है। ऐसे में अगर आपकी मां को भी लिखने में मजा आता है, तो उन्हें उनके नाम के साथ पर्सनलाइज्ड स्टेशनरी का एक सेट गिफ्ट कर सकते हैं या फिर पेंटिंग कलर्स भी दें सकते हैं।

6. स्किनकेयर सेट
आप अपनी मां को एक शानदार स्किनकेयर सेट गिफ्ट में दें सकते हैं। जैसे अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइज़र या स्किन ऑयल का सेट। अपनी मां के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश करें जो नेचुरल सामग्री से बने हों और उनकी स्किन के लिए उचित हो।
7. मेकअप किट
अगर आपकी मां को मेकअप करना बहुत पसंद है तो आप उन्हें उनके पसंदीदा ब्रांड और रंगों का एक मेकअप किट दे सकते हैं।
8. डिजाइनर हैंडबैग
अगर आपकी मां को फैशन पसंद है तो आप उन्हे एक डिजाइनर हैंडबैग गिफ्ट करने के बारे में सोच सकते हैं। अगर वो वर्किंग है तो उनके लिए ये एक उपयोगी और बेस्ट गिफ्ट होगा।



Click it and Unblock the Notifications
