Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Mother's Day Wishes for Nani & Dadi: मां-पापा की भी मां हैं वो, मदर्स डे पर दादी -नानी को भेजें प्यारे संदेश
Mother's Day Wishes for Dadi & Nani: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। अब सिर्फ कुछ घंटों के इंतजार के बाद ये खास दिन आ जाएगा। जी हां इस बार 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जाएगा। ये दिन हमारी जन्मदाता मां से लेकर दादी-नानी और उन सभी महिलाओं को समर्पित होता है जिन्होंने हमें इस दुनिया में प्यार दिया और हर कदम पर हमारी उंगली थाम हमें सही-गलत का ज्ञान करवाया। ऐसे में ये कहें कि मदर्स डे (Mother's Day 2026) केवल हमारी जन्म देने वाली मां का ही उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन दो महान स्तंभों का भी सम्मान करने का दिन है, जिन्होंने हमें संवारा है हमारी दादी मां और नानी मां तो गलत तो बिल्कुल भी नहीं होगा। एक मां अगर जीवन है, तो दादी और नानी उस जीवन की वो मीठी यादें हैं, जहां कहानियों का संसार बसता है और बिना किसी शर्त के लाड़-दुलार मिलता है। दादी की नसीहतें और नानी के घर की वो छुट्टियां, हमारे व्यक्तित्व की नींव रखती हैं। आपके इस दिन को खास बनाने के लिए यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं दिल छू लेने वाले संदेश, शायरी और कोट्स, जिन्हें आप अपनी दादी और नानी को भेजकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

मदर्स डे पर दादी मां के लिए ममता भरे संदेश (Wishes for Dadi Maa)
"मेरी प्यारी दादी माँ को मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएँ!
पापा को पालने के बाद अब मुझे बिगाड़ने के लिए शुक्रिया।"
"दादी माँ, आपके हाथ की बनी रोटियों में जो स्वाद है,
वो दुनिया के किसी रेस्टोरेंट में नहीं। हैप्पी मदर्स डे!"
"घर की असली मुखिया और मेरी सबसे अच्छी सहेली,
मेरी दादी को मदर्स डे मुबारक।"
"बचपन की कहानियों से लेकर आज की उलझनों तक,
आप हमेशा मेरे साथ रहीं। लव यू दादी!"
"दादी माँ, आपने हमें सिर्फ संस्कार नहीं दिए,
बल्कि जीना सिखाया है। हैप्पी मदर्स डे!"
"ईश्वर हर जगह नहीं हो सकते थे,
इसलिए उन्होंने आप जैसी प्यारी दादी को बनाया।"
"आपकी लोरी आज भी कानों में मिश्री की तरह घुलती है।
मदर्स डे की बधाई दादी माँ!"
"पापा की हर डांट से मुझे बचाने वाली
मेरी 'वकील' दादी को हैप्पी मदर्स डे।"
"आपकी मुस्कान हमारे घर की सबसे बड़ी पूंजी है।
सदा स्वस्थ रहें दादी!"
"मेरी जड़ों को इतना मजबूत बनाने के लिए
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, दादी माँ।"
मदर्स डे पर नानी मां के लिए प्यार भरे संदेश (Messages for Nani Maa)
"नानी माँ, आपका घर आज भी मेरे लिए दुनिया की सबसे
सुरक्षित और प्यारी जगह है। हैप्पी मदर्स डे!"
"माँ की भी माँ हैं आप, यानी ममता का डबल डोज़!
मदर्स डे की बहुत-बहुत बधाई नानी माँ।"
"मेरी छुट्टियों को 'फेस्टिवल' बनाने वाली
मेरी प्यारी नानी को हैप्पी मदर्स डे।"
"नानी, आपकी गोद में सिर रखकर सोना
आज भी सबसे सुकून भरा अहसास है।"
"नानी माँ, आपने माँ को इतने अच्छे संस्कार दिए कि
आज मैं एक अच्छा इंसान बन पाया/पायी हूँ। शुक्रिया!"
"आपका अचार और आपकी बातें,
दोनों ही बहुत चटपटी और मीठी हैं। लव यू नानी!"
"आप दुनिया की सबसे कूल नानी हैं! हैप्पी मदर्स डे।"
"नानी, आपके चेहरे की झुर्रियों में हमारे परिवार का
गौरवशाली इतिहास छुपा है। मदर्स डे मुबारक!"
"मेरी हर छोटी-बड़ी फरमाइश को पूरा
करने वाली मेरी प्यारी नानी को सलाम।"
"मदर्स डे पर उस महिला को ढेरों प्यार,
जिन्होंने मेरी माँ को 'माँ' बनाया।"
मदर्स डे पर दादी-नानी के लिए विशेष शायरी (Heart-touching Shayari)
"माँ की ममता मिली, पिता का प्यार मिला,
दादी-नानी आपकी गोद में मुझे सारा संसार मिला।"
"झुर्रियों भरे चेहरे पर वो चमक पुरानी है,
दादी-नानी आपकी हर कहानी एक जिंदगानी है।"
हैप्पी मदर्स डे!
"किताबों से नहीं जो सीखा हमने कभी,
आपकी नसीहतों ने वो बातें सिखा दीं सभी।"
"हाथ पकड़कर चलना सिखाया, गिरकर उठना बताया,
आपकी दुआओं ने ही मुझे हर मुश्किल से बचाया।"
"नानी का घर और दादी की लोरी,
बिना आपके अधूरी है मेरे बचपन की हर स्टोरी।"
मदर्स डे पर दादी-नानी के लिए कोट्स और स्टेटस
"दादी-नानी: वो सुरक्षित छाँव जहाँ हम बड़े होकर भी बच्चे बने रहते हैं।"
"एक माँ के लिए उसका बच्चा बच्चा ही रहता है,
लेकिन एक दादी-नानी के लिए उसका पोता-पोती उसका 'गुरूर' होता है।"
"भगवान का दूसरा नाम-दादी माँ और नानी माँ।"
"ममता का सागर, कहानियों का पिटारा-दादी और नानी का प्यार सबसे प्यारा।"
"मेरी लाइफ की 'सुपर-मॉम्स'-मेरी दादी और नानी। "
"झुर्रियां तो बस उम्र की लकीरें हैं, असली खूबसूरती तो आपके दिल में है।"
इस मदर्स डे को कैसे बनाएं और भी खास?
वीडियो कॉल: अगर आप दूर हैं, तो उन्हें अचानक वीडियो कॉल करें।
पसंदीदा डिश: उनके लिए उनकी पसंद का कोई पकवान बनाएं या ऑर्डर करें।
पुरानी यादें: उनके साथ बैठकर पुरानी एल्बम देखें, इससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
