Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Sachin Tendulkar Ke Vichar: रिश्ते और जिंदगी की हताशा को दूर करते हैं सचिन तेंदुलकर के ये विचार
Sachin Tendulkar Motivational Quotes: भारत में क्रिकेट महज़ एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म की तरह माना जाता है, जिसमें हर घर का बच्चा से बूढ़ा सभी जूनून के साथ रूचि रखते हैं। और भारत के इस खेल के क्रिकेट धर्म के भगवान् सचिन तेंदुलकर को माना जाता है जिन्होंने अपने लम्बे और महान क्रिकेटिंग करियर में भारत का नाम दुनिया भर में रौशन किया।
क्रिकेट प्रेमियों से भरे स्टेडियम में "सचिन" "सचिन" के भारी शोर के बीच जब सचिन बत्टिंग के लिए आते थे तब पूरी दुनिया की निगाहें उन पर टिकी होती थी। अपने लम्बे करियर में उन्होंने 100 शतक बनाने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही दर्शकों को अनगिनत अच्छी यादें दी हैं। 23 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन तेंदुलकर इस वर्ष 51 वर्ष के हो रहे हैं, और आज भी उनकी फिटनेस और खेल के प्रति उनका जोश देखते ही बनता है। पेश हैं उनके द्वारा कहे गए कुछ बेहद प्रभावशाली और प्रेरक बातें -
Motivational Quotes of Sachin Tendulkar in Hindi

1.
"मुझे एक गेंद पर प्रतिक्रिया करने के लिए 0.5 सेकंड मिलते हैं, कभी-कभी तो उससे भी कम। मैं यह नहीं सोच सकता कि XYZ ने मेरे बारे में क्या कहा है। मुझे अपने आप को अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के प्रति समर्पित करने की आवश्यकता है। मेरा अवचेतन मन ठीक-ठीक जानता है कि क्या करना है। इसे प्रतिक्रिया करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।"
-सचिन तेंदुलकर
2.
"अपने सपनों का पीछा करना मत छोड़ो, क्योंकि सपने सच होते हैं।"
-सचिन तेंदुलकर
3.
"मैंने कभी भी अपनी तुलना किसी और से करने की कोशिश नहीं की।"
-सचिन तेंदुलकर
4.
"खेल का आनंद लें, अपने सपनों का पीछा करें क्योंकि सपने सच होते हैं।"
-सचिन तेंदुलकर
Sachin Tendulkar Ke Vichar
5.
"लोग आप पर पत्थर फेंकते हैं तो आप उन्हें मील के पत्थर में बदल दो।"
-सचिन तेंदुलकर
6.
"यदि आप विनम्र बने रहेंगे, तो खेल ख़त्म होने के बाद भी लोग आपको प्यार और सम्मान देंगे।"
-सचिन तेंदुलकर
7.
"बेटा, जिंदगी एक किताब की तरह है। इसमें अनेक अध्याय हैं। इसमें कई सीख भी हैं. यह विभिन्न प्रकार के अनुभवों से बना है और एक पेंडुलम जैसा दिखता है जहां सफलता और विफलता, खुशी और दुःख केवल केंद्रीय वास्तविकता के चरम हैं। सफलता और असफलता से सीखे जाने वाले सबक समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। अक्सर, असफलता और दुःख सफलता और ख़ुशी से बड़े शिक्षक होते हैं।"
-सचिन तेंदुलकर
8.
"मेरा हमेशा से भारत के लिए खेलने का सपना था लेकिन मैंने कभी इसे अपने ऊपर दबाव नहीं बनने दिया।"
-सचिन तेंदुलकर
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
