Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
धोनी और टेलर स्विफ्ट ने साथ में गाया 'चन्ना मेरेया' सॉन्ग, देखते ही देखते वायरल हुआ ये AI गाना
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की पहुंच कहां तक जा सकती है, यह अब कल्पना से परे होता जा रहा है। अब AI की मदद से ऐसी स्थितियां पैदा कर दी जा रही हैं जो लोगों के दिमाग को पूरी तरह से भ्रमित कर रहा है।
अब तक आपने AI की ऐसी तस्वीरें ही देखी थी जिनमें क्रिकेटर्स राजा-महाराजा के लुक में नजर आते थे या फिर किसी फिल्म के हीरो की तरह पेश किया जाता था। मगर अब तो AI की मदद से इन्हें गाना भी गवाया जा रहा है। यकीन नहीं कर पा रहे हैं आप? लेकिन ये सच हो चुका है और सोशल मीडिया पर ऐसा गाना भी वायरल हो रहा है।

आपने 'चन्ना मेरेया' गाना तो सुना ही होगा जिसमें स्क्रीन पर रणबीर कपूर नजर आते हैं और आवाज सुनाई देती है अरिजीत सिंह की। अब इसका नया वर्जन आया है। इस गाने में गायक के रूप में आपको आवाज सुनाई देगी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अंतराष्ट्रीय गायिका टेलर स्विफ्ट, दुआ लिपा और रिहाना।
सितारों से सजा यह लाइनअप यहीं खत्म नहीं होता। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, युवराज सिंह, कान्ये वेस्ट, एरियाना ग्रांडे जैसे सेलिब्रिटीज की आवाज भी आपको इस गाने में सुनाई देगी।
आपको बता दें कि ये गाना डीजे एमआरए (अमरजीत सिंह) ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। उन्होंने AI की मदद से इस गाने को तैयार किया। लोगों को अलग अलग सेलिब्रिटीज की आवाज वाला यह गाना इतना पसंद आया कि अब तक इसे 19 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अब हम आपका ज्यादा समय नहीं लेंगे, आप खुद ही इस गीत को सुन लीजिये।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। AI की मदद से और भी कई फेमस गानों के साथ एक्सपेरिमेंट किये गए हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किये हैं। इतना ही नहीं, 90 के दशक के पुराने गानों को नए अंदाज में सुनना लोगों को काफी भा रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications