Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
MS Dhoni Net Worth: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कैसे धोनी कमाते है हर साल करोड़ों, ये हैं माही की नेटवर्थ
MS Dhoni, Networth : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 43 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। क्रिकेट जगत में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह लाइमलाइट में रहते हैं। कमाई के मामले में भी माही की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में होती है।
वैसे आपको बता दें कि धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन वो एक अच्छे क्रिकेटर होने के साथ ही अच्छे इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने कई प्रमुख स्टार्टअप में निवेश किया है, जिनमें कपड़े, होटल, और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि धोनी ने किन-किन बिजनेस में इन्वेस्ट किया है और उनकी कमाई का सोर्स क्या है और उनकी नेटवर्थ।

IPL से करोड़ों की कमाई
सबसे पहले बता दें कि धोनी ने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। लेकिन वो भी अभी भी IPL में CSK की तरफ से खेलते हैं और कप्तान के तौर पर 12 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।
सालभर में कमाते हैं इतने करोड़
MS धोनी का हर साल लगभग 50 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 4 करोड़ रुपए कमाते हैं। रिटायरमेंट के बाद एमएस धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। साल 2024 तक, धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये (127 मिलियन डॉलर है) बताई जाती है।
कार-बाइक्स के शौकीन हैं माही
एमएस धोनी के पास काफी लग्जरी कार और बाइक का कलेक्शन है। उनके गैराज में Hummer H2, AudiQ7, Land Rover, Ferrai 599GTO, Rolls Royas, Silver Shadow जैसी कारें हैं। बाइक में Kawasaki Ninja H2, Harley Davison FatBoy, Ducati 1098 और Yamaha RD 350 शामिल हैं।
रांची में हैं फॉर्महाउस
2017 में, धोनी ने एक विशाल फार्महाउस बनवाया जिसका नाम उन्होंने 'कैलाशपति' रखा। सात एकड़ में फैले इस फॉर्म हाउस को बनने में 3 साल लगे। यह उनका अब तक का सबसे बड़ा घर है। इस लग्जरी घर में जिम, स्विमिंग पूल, क्रिकेट के लिए नेट प्रैक्टिसिंग फील्ड, एक इनडोर स्टेडियम, हरे-भरे गार्डन और 5 स्टार होटल जैसी सुविधाए शामिल हैं। इस विशाल फार्महाउस की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जाती है और इसे धोनी ने व्यक्तिगत रूप से डिज़ाइन किया था। इसके अलावा, उनके पास देहरादून में एक आलीशान घर भी है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 17.8 करोड़ रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications