Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेरिस के इस शानदार होटल में ठहरा है अंबानी परिवार, एक रात की कीमत है 7.30 लाख रुपये, खासियत जानें
एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी फिलहाल अपने परिवार के साथ पेरिस में हैं और ओलंपिक 2024 के मजे ले रहे हैं. मुकेश अंबानी को बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल और न्यूली वेड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ स्पॉट किया गया।
दरअसल नीता अंबानी को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के व्यक्तिगत सदस्य के रूप में चुना गया। इस वजह से यह पूरा परिवार इन दिनों ओलंपिक देखने के लिए पेरिस में हैं। पेरिस में अंबानी परिवार 196 साल पुराने एक शानदार पांच सितारा होटल फोर सीजन्स होटल जॉर्ज V में रह रहा है।

96 साल पहले बना था ये होटल
इस फाइव स्टार होटल को साल 1928 में बनाया गया था। यह शानदार होटल पेरिस के सबसे पोश इलाकों से एक चैंप्स-एलिसीस के ठीक सामने स्थित है।
244 कमरे हैं इस होटल में
इस होटल की खासियत यह है कि होटल की विंडो से ही एफिल टॉवर के शानदार नजारे का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस होटल में 244 कमरे हैं और कुल तीन रेस्टोरेंट हैं।

होटल में हैं ये सुविधाएं।
इस होटल में 398 स्क्वायर फुट से लेकर 950 स्क्वायर फुट तक के कमरे हैं। यहां स्पा और वेलनेस एरिया की सुविधाओं के अलावा इनडोर पुल, हेल्थ क्लब, स्टीम रूम और सैलून हैं।

एक रात की हैं इतनी कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के कमरों की कीमत 2.94 लाख से लेकर 7.30 लाख रुपये तक है। यह होटल आर्क डी ट्रायम्फ से केवल 11 मिनट की दूरी पर, प्लेस चार्ल्स डी गॉल से 0.8 किमी और रुए डु फौबॉर्ग सेंट-ऑनोर से 0.9 किमी दूर है। सिटी सेंट्रिक इस होटल से शहर के सारे खूबसूरत व्यू देखने को मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
