Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Mukhtar Ansari Networth : मुख्तार अंसारी का निधन, जानें कितनी बेशुमार दौलत के थे मालिक?
Mukhtar Ansari Networth : यूपी के मऊ विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी का 28 मार्च 2024 गुरुवार को निधन हो गया। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की जेल की बैरक में मुतबीयत अचानक खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां नाजुक हालत की वजह से मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया।
पांच पर विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। जिसकी वजह से वो जेल में बंद थे। आइए जानते हैं मुख्तार अंसारी कितनी संपति के मालिक थे और अपने पीछे कितनी धन-दौलत छोड़ गए!

करोड़ों में थी नेटवर्थ
मुख्तार अंसारी यूपी के युसुफपुर के रहने वाला था। मुख्तार अंसारी द्वारा चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 21.88 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपतिंया थी। इसके अलावा उनके ऊपर पर 6.91 करोड़ रुपये का कर्जा था। मुख्तार अंसारी की 2015-16 में कुल आय 17.75 लाख रुपये थी। वहीं उनकी पत्नी कीआय 10.43 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके 2 आश्रितों की आय 2.75 लाख और 3.83 लाख रुपये बताई गई थी।
600 करोड़ रुपए की अवैध संपतियां हुई थी जब्त
इसके अलावा उनके दो दर्जन से ज्यादा 127 करोड़ की बेनामी संपतियां थी। जिनका खुलासा होने के बाद आयकर विभाग ने इन्हें जब्त करवा दिया। अब तक मुख्तार अंसारी की कुल 317 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है। यह कार्रवाई धारा गैंगस्टर एक्ट के 14(1) के तहत हुई थी। इसके अलावा 287 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति को धवस्त और कब्जामुक्त करवाया गया था।
राजनीतिक परिवार आते थे मुख्तार अंसारी
17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद मुख़्तार अंसारी बेहद ही प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे। उनके दादा डॉक्टर मुख़्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी के साथ उन्होंने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था। वहीं वो 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख़्तार अंसारी के चाचा लगते थे। मुख्तार अंसारी स्वयं 5 बार विधायक रह चुके हैं। उनके दोनों भाई में एक भाई अफजाल अंसारी वर्तमान में गाजीपुर से सांसद है।



Click it and Unblock the Notifications
