Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
मुस्लिम युवक ने मदीना पहुंचकर मांगी प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ, वीडियो वायरल, लोग बोले - यही है भारत की...
Premanand Maharaj Medina Prayer: वृंदावन के प्रसिद्ध संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे बेहद बीमार नजर आ रहे थे। उनके चेहरे पर काफी सूजन नजर आ रही थी। उनकी इस बिगड़ती हालत ने भक्तों को काफी चिंतित कर दिया है। देशभर के भक्त निरंतर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। इस वीडियो में एक मुस्लिम युवक प्रेमानंद जी महाराज की सलामती के लिए मदीना में दुआ मांगता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने न केवल देशभर के लोगों को भावुक कर दिया, बल्कि इंसानियत और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल भी पेश की है।
मदीना से उठी एक अनोखी दुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रयागराज का रहने वाला सुफियान इलाहाबादी नामक युवक मदीना की पावन धरती पर खड़ा नजर आ रहा है। उसने अपने मोबाइल फोन में प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर लगाई हुई है। वह पूरी श्रद्धा से मदीना की मस्जिद के सामने हाथ उठाकर कहता है, या अल्लाह, प्रेमानंद जी महाराज को जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें ताकि वे अपने भक्तों का मार्गदर्शन करते रहें। युवक की आवाज में सच्ची श्रद्धा और भावनाएं साफ झलकती हैं।
मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं… ❤️
— Waseem Zaidi (@NewsZD) October 13, 2025
पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ के घर पहुँची प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की दुआ।
प्रयागराज के एक शख़्स ने शेयर किया ये वीडियो।#Madina | #PremanandMaharaj pic.twitter.com/ZUUhhKH8T0
सुफियान कहता है, "मैं प्रयागराज का रहने वाला हूं और मुझे पता चला कि स्वामी प्रेमानंद जी की तबीयत खराब है। वे हिंदुस्तान के बहुत नेक इंसान हैं, इसलिए मैं मदीना शरीफ से उनके लिए दुआ कर रहा हूं कि अल्लाह उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे।"
सुफियान ने वीडियो में कहा, "हम सब एक ही भगवान की संतान हैं। चाहे हम हिंदू हों या मुसलमान, अगर किसी इंसान के लिए दुआ निकलती है, तो वही असली भक्ति है।" उसकी इस भावना ने सोशल मीडिया पर इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश कर दी। वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया।
सोशल मीडिया पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग सुफियान की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "वाह! यह है भारत की खूबसूरती - जहां दिल एक हैं, चाहे मज़हब कोई भी हो।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।" लोगों ने इस वीडियो को भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी प्रेम की मिसाल बताया। यह दृश्य एक ऐसे दौर में उम्मीद की किरण दिखाता है, जब धर्म और मतभेदों से ऊपर उठकर एक इंसान दूसरे इंसान के लिए प्रार्थना कर रहा है।

कैसा है प्रेमानंद जी महाराज का हाल?
जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रेमानंद जी महाराज किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं और पिछले कुछ हफ्तों से उनका डायलिसिस चल रहा है। इसी वजह से 4 अक्टूबर को उनकी पदयात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। वे इस समय वृंदावन के श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम में हैं, जहां उनकी देखभाल लगातार की जा रही है। आश्रम की ओर से जारी संदेश के अनुसार, "महाराज जी की तबीयत अब पहले से बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।"
धर्म से ऊपर है इंसानियत
मदीना से आई यह दुआ सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि मानवता की साझा भावना का प्रतीक है। यह बताती है कि प्रेम और करुणा की भाषा किसी धर्म, देश या मजहब की मोहताज नहीं होती। जहां एक ओर वृंदावन में भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए हवन और भजन कर रहे हैं, वहीं दूर मदीना में एक मुस्लिम युवक उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। यही तो है भारत की असली पहचान, जहां इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।



Click it and Unblock the Notifications