Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Myths vs Facts: चांद से नहीं दिखती है द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, चांद से जुड़े इन 6 झूठ का सच जानें
Myths about the moon : भारत को चांद पर सफलता मिल गई है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। अब भारत चांद से जुड़ी गहरी जानकारियां जुटा पाएगा। इसी मौके पर आज हम आपको चांद से जुड़े 6 सबसे बड़े मिथक बता रहे हैं। जिन्हें अक्सर लोग सच मानने की गलतियां कर देते हैं।

Myth : चांद से दिखती है चीन की ग्रेट वॉल?
Fact: यह प्रचलित मिथक यह भी है कि यह दीवार एक मात्र इंसान निर्मित ढांचा है, जो आकाश से भी दिखता है लेकिन अगर आप धरती से मात्र 2 मील ऊपर से भी देखेंगे तो यह आपको किसी इंसान के टूटे बाल जैसी दिखेगी। ऐसे में इस दीवार का चांद से देखे जाने पर भी साफ नजर आना मिथक मात्र है।
Myth : चांद का आकार गोल है?
Fact: असल में एक उपग्रह की तरह चांद का आकार भी अंडाकार है। ऐसे में जब आप चांद की ओर देख रहे होते हैं तो आपको इसका कुछ हिस्सा ही नजर आता है, जिसके कारण यह गोल नजर आता है। चांद का भार भी उसके ज्यामितीय केंद्र में नहीं है, यह अपने ज्यामितीय केंद्र से 1.2 मील दूर है।
Myth: चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर नहीं जाना चाहिए?
Fact: चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से शरीर को कई नुकसान पहुंचते हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं जाना चाहिए। इस तरह की भी तमाम बातें प्रचलित हैं। लेकिन इन बातों का भी कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। इन बातों को भी मिथक ही माना जाता है।
Myth: क्या है चांद की मिट्टी का रंग?
Fact: चांद की मिट्टी भले ही सफेद कलर की दिखाई दे, लेकिन चांद की मिट्टी का रंग सफेद नहीं है। ये डार्क ग्रे कलर का है और इसका रंग वाइट, ब्लैक और थोड़ा बहुत ऑरेंज का मिक्स है। बताया जाता है कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से ऐसा है।
Myth: चंद्रमा एक दिन में लगा लेता है पृथ्वी के चक्कर?
Fact: अगर आप भी ये मानते हैं कि चंद्रमा एक दिन में पृथ्वी का चक्कर लगा लेता है तो ये जानकारी दुरुस्त करने का समय है। चंद्रमा को धरती का चक्कर पूरा करने में 27 दिन का समय लगता है। यही वजह है कि आपको रोज इसकी आकृति बदली हुई नजर आती है।



Click it and Unblock the Notifications
