Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
Nana Patekar Net Worth: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। 8 अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब पांच दशक लंबे फिल्मी करियर में नाना ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। सादगी भरी जिंदगी जीने वाले नाना पाटेकर अपने पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। आइए। जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है -

कितनी संपत्ति के मालिक थे नाना पाटेकर?
अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये से 80 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर घोषित संपत्ति नहीं है। अपने करियर के आखिरी दौर में वह एक फिल्म के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे। इतनी कमाई के बाद भी उन्होंने खुद को महंगी चीजों और दिखावे से दूर रखा।
मुंबई में फ्लैट
मुंबई में नाना पाटेकर का घर भी उनकी सादगी की कहानी बताता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अंधेरी में करीब 750 वर्ग फुट के 1BHK फ्लैट में लंबे समय तक रहे। कई दशक पहले उन्होंने यह घर करीब 1।1 लाख रुपये में खरीदा था और अब इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। नाना अपनी मां निर्मला पाटेकर के साथ इसी घर में रहते थे। मां के निधन के बाद भी उन्होंने घर नहीं बदला और अकेले यहीं रहना जारी रखा। पुराने इंटरव्यू में वह यह भी कह चुके थे कि उनकी जरूरतें इसी छोटे से घर में पूरी हो जाती हैं।
गोवा में भी है घर
नाना के पास गोवा में भी एक घर था। डोना पाउला स्थित इसी घर में उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिन बिताए। मुंबई के फ्लैट की तुलना में गोवा वाला घर ज्यादा सुविधाओं वाला बताया जाता है। वह समय-समय पर मुंबई, गोवा और पुणे में रहते थे।
पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस
पुणे के खड़कवासला के पास नाना पाटेकर का करीब 27 एकड़ में फैला फार्महाउस भी बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां सात कमरे और एक बड़ा हॉल था। इस जमीन पर गेहूं और धान की खेती भी होती थी। खेती से होने वाली कमाई का हिस्सा खेत में काम करने वाले लोगों और स्थानीय किसानों की मदद में लगाया जाता था। पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनकी एक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है।
नाना पाटेकर की गाड़ियों का कलेक्शन
नाना पाटेकर को महंगी लग्जरी कारों का खास शौक नहीं था। उनके कार कलेक्शन में महिंद्रा जीप CJ4, महिंद्रा स्कॉर्पियो और ऑडी Q7 जैसी गाड़ियां बताई जाती हैं।
किसानों के लिए भी आगे बढ़ाया मदद का हाथ
नाना पाटेकर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे किसान परिवारों की मदद के लिए भी काम किया। साल 2015 में उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाई। अलग-अलग मौकों पर परिवारों को 15-15 हजार रुपये के चेक दिए गए थे।



Click it and Unblock the Notifications
