Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Christmas से पहले अंतरिक्ष में दिखा क्रिसमस ट्री का अनोखा नजारा, NASA ने शेयर की फोटो
NASA Shared New Images of a Christmas Tree Cluster: दुनियाभर में क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। क्रिसमस आने को बस चंद दिन शेष रह गए है। इसी दौरान नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है। जिसमें अंतरिक्ष से एक क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है।
यह तस्वीर नासा के चंद्र X-रे ऑब्जरवेटरी की मदद से ली गई है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- यह काफी हद तक ब्रह्मांड जैसा दिखने की शुरुआत है।

हमारे चंद्रा एक्सरे ऑब्जर्वेटरी ने हाल ही में नीली और सफेद रोशनी देखी है, जो 'क्रिसमस ट्री क्लस्टर' को सजाती है, जो पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर तारों और गैस का एक झुंड है।'
तस्वीर में हरे रंग की एक आकृति क्रिसमस ट्री की तरह दिखाई दे रही है और उसके आसपास चमकते हुए तारे ट्री पर लगी हुई लाइट जैसे नजर आ रहे हैं। इसमें मौजूद गैस इस तरह फैली है, जो पेड़ की शाखाओं की तरह दिख रही है।
नासा ने शेयर की फोटो
लोग उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर देख काफी तारीफ कर रहे है। तो कोई कमेंट कर रहे है कि फेक फोटो बता रहे है। कई बार ऐसी फेक फोटोज वायरल वायरल हो जाती हैं। लेकिन बता दें, नासा के द्वारा जारी किए जाने का दावा किया जाता है लेकिन इस बार नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने वाकई अपने आधिकारिक अकाउंट से इसे शेयर किया है। आपकी जानकरी के लिए तारों की उम्र अरबों साल तक की होती है। ऐसे में यह क्रिसमस ट्री क्लस्टर लंबे वक्त तक अंतरिक्ष में बना रहेगा।
अंतरिक्ष की झलकियां
ये पहली बार नहीं है जब नासा ने लोगों को हैरान करने के लिए अंतरिक्ष से तस्वीरें भेजी हों। इससे पहले भी नासा ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अंतरिक्ष की झलकियां पेश करता रहा है। कुछ समय पहले स्पेस एजेंसी ने आकाश गंगा में एक हाथ जैसी नजर आ रही आकृति की तस्वीरें माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर की थीं। वो तस्वीरें एक तारे के बचे हुए हिस्से की थीं, जो करीब 1500 साल पहले ही खत्म हो गया था।



Click it and Unblock the Notifications
