Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: पहली फीस सिर्फ 10 रुपये, आज करोड़ों के मालिक हैं नसीरुद्दीन शाह, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Birthday Special: भारतीय सिनेमा में कुछ नाम ऐसे हैं जो सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि अभिनय की पाठशाला माने जाते हैं। नसीरुद्दीन शाह ऐसा ही एक नाम है जो अभिनय की गहराई, ईमानदारी और विविधता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई अलग-अलग रोल निभाए हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आज भले ही उनके नाम करोड़ों की संपत्ति है और वो बॉलीवुड के दिग्गजों में गिने जाते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए सिर्फ 10 रुपये की फीस मिली थी। उनकी ज़िंदगी संघर्षों से भरी रही, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
अपने दमदार अभिनय से उन्होंने ना सिर्फ सिनेमा को नई पहचान दी, बल्कि दर्शकों के दिलों में स्थायी जगह बना ली। आज नसीरुद्दीन शाह का बर्थडे है तो सबसे पहले तो उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अब उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानें उनकी संपत्ति, करियर की शुरुआत और उस सफर के बारे में जिसने उन्हें मीलों आगे पहुंचा दिया।

नसीरुद्दीन शाह का फिल्मी सफर: 10 रुपये से करोड़ों तक
नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म निशांत से की थी जो साल 1975 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए उन्हें 10 रुपये से भी कम फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से कोहराम मचा दिया। अभिनेता को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए तीन बार नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
बतौर डायरेक्टर भी बनाया करियर
एक्टिंग के मामले में नसीरूद्दीन शाह ने लोगों को बता दिया की उनकी एक्टिंग का किय लेवल है। इसके बाद उन्होंने नई पारी की शुरुआत की और बतौर डायरेक्टर यूं होता तो क्या होता फिल्म से अपनी जिंदगी की दूसरी पारी में कदम रखा। निर्देशक के रूप में भी उन्होंने काफी नाम कमाया।
पर्सनल लाइफ
नसीरूद्दीन शाह की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग के क्षेत्र में जाएं लेकिन नसीर को तो एक्टिंग के अलावा कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। उनकी शादी मनारा सीकरी से हुई थी, दोनों की बेटी का नाम हीबा शाह है। मगर साल 1970 में शाह की मुलाकात रत्ना पाठक से हुई और वो उन पर अपना दिल हार गए। करीब 7 साल तक दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहे और फिर मनारा को तलाक देकर नसीर और रत्ना ने शादी कर ली। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं।
नसीरुद्दीन शाह की Net Worth?
कभी 10 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नसीरुद्दीन शाह आज इंडस्ट्री के अमीर लोगों में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नसीरुद्दीन शाह की कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ से 350 करोड़ के बीच है। वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और घर हैं। वो एक्टिंग के अलावा स्टेज शो, निर्देशन, राइटिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
