Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
National Girl Child Day 2025 : आज है राष्ट्रीय बालिका दिवस, शेयर करें ये दिल को छूने वाले खास संदेश
National Girl Child Day 2025: हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देश की बेटियों को सशक्त बनाना है। इस दिन का मुख्य फोकस गर्ल चाइल्ड राइट्स, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने पर होता है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी, और यह दिन भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1966 में शपथ लेने के ऐतिहासिक दिन से जुड़ा है।
इस साल 16वां राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। यह दिन बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी ताकत को पहचानने का बेहतरीन अवसर है। आप भी अपने घर की बेटियों को इस खास दिन की शुभकामनाएं दें और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करें। बेटियां ही घर और देश की असली रौनक हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 (National Girl Child Day) बधाई संदेश
1. दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है,
जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ही आई है।
2. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर यही कामना है कि हर बेटी को उसकी योग्यता और सपनों को साकार करने का अवसर मिले। हर घर की बेटी को खूब प्यार, शिक्षा, और समानता मिले ताकि वे अपनी ताकत से खुद का और अपने देश का नाम रोशन करें।
सभी बेटियों को इस दिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸
3. बेटी बोझ नहीं सम्मान है,
बेटी गीता और कुरान है,
घर की प्यारी सी मुस्कान है,
बेटी मां-बाप की जान है।
4. गैरों के बीच अपनी होती हैं बेटी
रंगों से सजाती घर आंगन को,
वेदना नहीं वरदान होती हैं बेटी,
वजूद उसका कभी मिट सकता नहीं,
दूर नहीं जीवन का सार होती हैं बेटी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
5. जीने का उसको भी अधिकार,
चाहिए उसे थोडा सा प्यार।
जन्म से पहले न उसे मारो,
कभी तो अपने मन में विचारो।
शायद वही बन जाए सहारा,
डूबते को मिल जाए किनारा॥
6. . ऐसा कोई काम नहीं, जो बेटियां न कर पाई है
बेटियां तो आसमान से, तारे तोड़ कर लाई है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
7. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,
इस नारे को दिल से ठानो।
बालिकाएं हैं समृद्धि का मार्ग,
इस सत्य को हर कोई मान लो।
8. इन्हें मत तोड़ो यहीं हमारी शान हैं, ब़ेटी की रक्षा-सुरक्षा सभी का मान हैं , बेटी से ही हमारा घर परिवार हैं, बेटियां खूब़सूरती की पहचान हैं, राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।
9. घर में जब बेटियाँ नहीं होंगी,
पेड़ पर टहनियाँ नहीं होंगी!
जिस घर में होता है बेटी का सम्मान,
वह घर होता है स्वर्ग के समान!
होंगी जिस घर में बेटियाँ यारो,
उस का माहौल खुशनुमा होगा!
ओस की एक बूंद सी की होती है बेटियां,
स्पर्श खुरदरा हो तो रोती हैं बेटियां,
रोशन करेगा बेटा एक कुल को,
दो-दो कुलों की लाज को ढोती हैं बेटियां।
बेटी को मत समझो कभी भी भार,
यही हैं सबके जीवन का आधार!
कौन तुम्हें कहता है अबला,
दबी राख चिंगारी हों,
ममता की जीवंत मूरत हो,
भारत की तुम बेटी हो।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई
10. बेटियां घर की रौनक और समाज का गौरव होती हैं। इस विशेष दिन पर सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं।
11. बेटियां हैं तो कल है। उनके अधिकारों, शिक्षा, और स्वास्थ्य का सम्मान करें। राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई



Click it and Unblock the Notifications
