Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
National Pollution Control Day 2023: प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर जागरूकता फ़ैलाने के लिए भेजें ये मैसेज-स्लोगन
National Pollution Control Day 2023 Slogans, Quotes in Hindi: हर साल 2 दिसंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय पर्यावरण नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैसा नाम से ही भान होता है इस दिन को मनाने के पीछे के मकसद है आमजन को प्रदूषण रोकने के लिए प्रेरित करना है और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करना है।
देश ही नहीं दुनिया के सबसे दुखद घटना के रूप में याद किये जाने वाले भोपाल गैस त्रासदी की याद में 2 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। इंसान जितनी रफ्तार से आधुनिकता की चादर में खुद को लपेटे जा रहा है वो उतनी ही तेजी से प्रदूषण की कैद में फंस रहा है।

अब तो स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि साफ़ हवा के लिए भी मशीनें लगाई जा रही हैं और धनी लोग प्राकृतिक व पहाड़ी इलाकों का रुख कर लेते हैं। जिंदगी की जरूरत पानी की एक एक बूंद के लिए लोग मीलों का सफर करते हैं। वहीं पहाड़ों के दरकने की ख़बरें भी आये दिन टीवी चैनलों पर अपनी जगह बना ही लेते हैं। कभी सूखा तो कभी बेमौसम बारिश से परेशान होने वाले किसानों की आपबीती दिल को कचोट जाती है। यह सब हम इंसानों द्वारा किये जा रहे प्रदूषण की ही देन है।
प्रदूषण नियंत्रण दिवस के दिन अभियानों और इवेंट्स सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, लोगों को प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करने, और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियानों का हिस्सा बनाने के लिए आयोजित किए जा सकते हैं।
प्रदूषण नियंत्रण दिवस के दौरान, लोगों को उनके आसपास के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए उत्साहित किया जा सकता है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण को कम करने के लिए नए और असरकारी उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। यदि समय रहते हमने आज से ही प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया तो भविष्य में हमारे लिए सांस लेना और भी मुश्किल हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के मौके पर इन कोट्स, मैसेज और स्लोगन के जरिये है आप जागरूकता फैलाने की कोशिश करें।

1. जैसा करोगे वैसा भरोगे, नहीं रोकेंगे प्रदूषण तो, बेकार मोंत मरोंगे
2. सभी सह रहे है प्रदूषण की मार,
हर घर में कोई न कोई है बीमार।
3. नहीं मिलेंगा जीवन दोबारा, प्रदुषण मुक्त हो पर्यावरण हमारा
4. ऐसी चीजों को अपनी जिंदगी से हटा दें,
जो किसी भी तरह के प्रदूषण को बढ़ा दे.
5. आओ मिलकर कसम ये खाये, प्रदुषण को हम दूर भगाये
6. हमेशा कूड़े में डाले कचरा,
नहीं होगा बीमारी का खतरा।

7. शर्म करो-शर्म करो करोड़ो रुपये पटाखों पर बर्बाद मत करो-मत करो।
8. जीवन देती है - जल और वायु,
इनके प्रदूषण से कम होती है आयु.
10. प्रदुषण हटाओ, पर्यावरण बचाओं।
11. प्रकृति जब भृकुटि तानेगी,
सब कुछ खत्म कर डालेगी।

12. हम सब की है ये जिम्मेदारी, प्रदुषण से मुक्त हो दुनिया हमारी
13. मानव-पशु-पक्षी है धरती की शान,
याद रखना पेड़ है धरती की जान.
14. बच्चों को प्रकृति से प्रेम करना सिखायें,
कूड़े को हमेशा कचरे के डिब्बे में डलवायें।
15. बढ़ते हुए यह धुएँ से है सब परेशान,
शुद्ध वायु दुर्लभ खतरे में है मनुष्य की जान ।
स्वस्थ्य के लिए हानिकारक है प्रदूषण,
इसका परिणाम होता है भीषण ।

16. हमी हल निकालेंगे समस्या हमारी है,
प्रदूषण से फैलती खतरनाक बीमारी है।
17. नए भारत के युवा है हम,
प्रदूषण को हम करेंगे खत्म।
18. प्रदूषण के है बहुत से कारण,
धुआं, कचरा आदि उदाहरण।
19. सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें,
वायु प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
