Latest Updates
-
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना
National Press Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने पत्रकार साथियों को विश करने के लिए भेजें ये मैसेज
National Press Day Wishes: हर साल 16 नवंबर को भारत राष्ट्रीय प्रेस दिवस ( नेशनल प्रेस डे ) मनाता है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन हुआ था, जो मीडिया की स्वतंत्रता को बनाए रखने और पत्रकारिता को नैतिक दिशा देने का काम करता है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय प्रेस परिषद को सम्मान और मान्यता देना है। यह दिन हमें प्रेस की स्वतंत्रता और उसके कर्तव्यों की याद दिलाता है। साथ ही, यह दिन पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की आवश्यकता को समझाता है।
आज के समय में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार सिर्फ खबरें नहीं लिखते, बल्कि सच और समाज के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं। चाहे कठिन परिस्थितियां हों, वे निडरता और प्रतिबद्धता के साथ सच को सामने लाते हैं। नेशनल प्रेस डे इसी समर्पण, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता को सम्मान देने का दिन है। इस खास मौके पर पेश हैं कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश, जो आप अपने दोस्तों, परिवार और पत्रकार मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं।

National Press Day 2025 Wishes and Quotes in Hindi
1. लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले सभी पत्रकारों को सलाम। हैप्पी नेशनल प्रेस डे!
2. नेशनल प्रेस डे की शुभकामनाएं! सच और समाज के बीच सेतु बनने के लिए आपका धन्यवाद।
3. राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए हम प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को अच्छा काम करने के लिए धन्यवाद देकर इस दिन को मनाएं।
4. इस दुनिया का कोई भी देश यह जाने बिना जीवित नहीं रह सकता कि उसकी सीमाओं के अंदर और बाहर क्या हो रहा है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
5. राष्ट्रीय प्रेस दिवस का उत्सव प्रेस की स्वतंत्रता का जश्न मनाए बिना अधूरा है। सभी को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
6. अपने शब्दों से बदलाव लाने वालों को दिल से सम्मान। हैप्पी नेशनल प्रेस डे!
7. सच को दिखाने और गलत को उजागर करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए धन्यवाद। राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

8. किसी देश की प्रेस का स्वतंत्र और जिम्मेदारी से काम करना बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
National Press Day 2025 Wishes and Messages in Hindi
9. कलम की ताकत तलवार से कम नहीं होती,
सच लिखने की आदत हर दिल में बस नहीं होती।
हैप्पी नेशनल प्रेस डे।
10. जो सच को आवाज देते हैं,
वही देश को नई राह देते हैं।
नेशनल प्रेस डे की शुभकामनाएं।
11. खबरें सिर्फ शब्द नहीं होतीं,
ये समाज की धड़कन होती हैं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं!
12. सच की डगर मुश्किल सही,
पर पत्रकार कभी झुकता नहीं।
हैप्पी प्रेस डे!

13. जो सच दिखाने से डरते नहीं,
वे ही असली पत्रकार कहलाते हैं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं!
14. अंधेरों में जो रोशनी बनें,
सच की राह पर जो चलें-
उन्हें नमन, प्रेस डे पर सलाम।
15. कलम चले तो बदलाव आता है,
खबर उठे तो सच जग जाता है।
हैप्पी नेशनल प्रेस डे।
16. निडरता ही पत्रकारिता की पहचान,
सच कहने का हो जब अरमान
नेशनल प्रेस डे की शुभकामनाएं।
17. जो जनता की आवाज बन जाए,
जो सच को आसमान तक ले जाए
वही पत्रकार कहलाए।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं!
18. मीडिया का हर शब्द समाज का आईना है,
सच्ची पत्रकारिता ही देश का नगीना है।
हैप्पी नेशनल प्रेस डे।



Click it and Unblock the Notifications