Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
National Safety Day: वर्कप्लेस से जुड़े इन सेफ्टी टिप्स की सबको होनी चाहिए जानकारी

हम अक्सर जब कहीं जाते हैं तो रास्तों पर, रेलवे स्टेशन, फ्लाइट हर जगह सावधानी के पोस्टर लगे जरूर देखते हैं। आपने ये कहावत भी सुनी होगी 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' रास्तों पर चलते हुए थोड़ी भी नजर या ध्यान यहां से वहां होने पर कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भारत में किसी भी तरह के दुर्घटना से सावधान रहने के लिए हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत लोगों को सड़क सुरक्षा, वर्क प्लेस, पर्यावरण, हेल्थ और खुद की सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। ये दिवस 4 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक एक कैंपेन के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम
साल 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम "हमारा लक्ष्य-शून्य हानि" तय किया गया है। नेशनल सेफ्टी कॉउन्सिल ने सभी ऑफिस को इस थीम को अपनाने की अपील भी की है ताकि अपने वार्क प्लेस पर सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे और अपने आस-पास हमेशा सावधानी रखें।
वर्कप्लेस पर सुरक्षा के कुछ टिप्स
1. पीपीई जैसे कठोर टोपी, चश्मा, दस्ताने और स्टील-टो बूट आप अपने वर्कप्लेस पर जरूर रखें। ताकि आने वाले खतरों से खुद को सुरक्षित रख सकें।
2. भारी वस्तुओं को उठाते समय उठाने के लिए सही तकनीक का उपयोग करें और पीठ पर किसी भी तरह का दबाव न आए इसके लिए भी दूसरो से मदद लें।
3. अपने आस पास के माहौल, फर्नीचर और इक्विपमेंट से सावधान रहें। उन्हे सही स्थिति में रखने की कोशिश करें।
4. आपके ऑफिस में फर्स्ट ऐड किट कहां रखा जाता है, या किसके पास मिल सकता है इस बात की भी आपको जानकारी होनी जरूरी है।
5. हमेशा ऑफिस में रखे सभी इक्विपमेंट पर लिखी चेतावनी को जरूर पढ़ें और उसके बाद ही उसका उपयोग करें।
6. लगातार काम करने से बचें, समय-समय पर ब्रेक लेते रहें।
7. ऑफिस के इमरजेंसी गेट कितने और कहा हैं, इसके बारे में जानकारी जरूर रखें।
8. ऑफिस के इमरजेंसी नियमों के बारे में एचआर से जानकारी जरूर लें।
9. अपनी डेस्क को हमेशा क्लीन रखें ताकि आप किसी भी तरह के इन्फेक्शन से दूर रह सकें।
10. अगर आपको अपने वर्कप्लेस में किसी संभावित खतरे या असुरक्षित स्थिति का अनुभव हो रहा है तो तुरंत अपने सीनियर को रिपोर्ट करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
