Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास
National Siblings Day 2026: दुनिया में अगर कोई सबसे प्यारा रिश्ता है तो वो है भाई-बहन का, जिसमें लड़ाई भी होती है और अटूट प्यार भी। कभी रिमोट को लेकर भिड़ जाते हैं तो कभी मम्मी-पापा से शिकायत कर डांट भी पड़वा देते हैं, वहीं अगले ही पल एक-दूसरे के सीक्रेट कीपर भी बन जाते हैं।
इसी खूबसूरत रिश्ते को 10 अप्रैल को सेलिब्रेट भी किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों इस दिन को मनाया जाता है? किसने की थी इसकी शुरुआत और कैसे आप इस खास दिन को और भी स्पेशल बना सकते हैं?

किसने की राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस की शुरुआत
हर दिन को मनाने के पीछे का एक इतिहास होता है जो रोचक भी हो सकता है और इमोशनल भी। बात नेशनल सिबलिंग डे को मनाने की करें तो इसके पीछे का इतिहास भी बहुत भावुक है जो अमेरिका से जुड़ा है। इस दिन की शुरुआत क्लाउडिया इवार्ट (Claudia Evart) नाम की एक अमेरिका महिला ने साल 1995 में की थी।
कम ही लोगों को पता होगा कि क्लाउडिया के इस कदम के पीछे एक गहरा व्यक्तिगत दुख छिपा था। दरअसल, क्लाउडिया ने बहुत कम उम्र में ही अपने भाई-बहन को खो दिया था। ऐसे में उन्होंने अपनी बहन लिसेट के जन्मदिन को इस खास दिन के लिए चुना और 'सिबलिंग्स डे फाउंडेशन' की स्थापना की और अब धीरे-धीरे फेमस हो गया।
क्यों मनाया जाता है यह दिन?
क्लाऊडिया ने एक दुर्घटना में अपने भाई एलेट और बहन लिसेट को खो दिया। उन्हीं की याद में 10 अप्रैल को अपनी बहन के जन्मदिन के मौके पर ये खास दिवस मनाया जाने लगा। ये तो हम सभी जानते हैं कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन का सबसे लंबा चलने वाला रिश्ता होता है। माता-पिता के बाद, भाई-बहन ही वे होते हैं जो हमारे बचपन से लेकर बुढ़ापे तक के गवाह बनते हैं। यह दिन अपने भाई या बहन को यह बताने का मौका है कि वे हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। साथ ही इस दिन बचपन की यादें भी ताजा हो जाती हैं को खट्टी-मीठी होती हैं और चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं।
दूर रहकर भी भाई-बहन को कैसे महसूस कराएं खास?
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता है कि वो एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें। अगर आप भी अपने भाई-बहन से दूर हैं तो नेशनल सिबलिंग डे को नीचे बताए गए तरीकों से स्पेशल बना सकते हैं।
सरप्राइज वीडियो कॉल: उन्हें बिना बताए कॉल करें और पुरानी फोटो एल्बम साथ में देखें।
सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो: बचपन की कोई 'बेइज्जती' वाली फोटो पोस्ट करें और उन्हें टैग करें।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट: उनके पसंदीदा खाने या किसी ऐसी चीज का ऑर्डर दें जो उन्हें बचपन की याद दिला दे।



Click it and Unblock the Notifications
