Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
National Technology Day 2026 Quotes: मिसाइल मैन के वो अनमोल विचार जो आज भी युवाओं को देते हैं प्रेरणा
National Technology Day 2026 Quotes: भारत की वैज्ञानिक शक्ति और तकनीकी प्रगति का उत्सव मनाने के लिए हर साल 11 मई का दिन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवप्रवर्तकों (Innovators) को समर्पित है, जिन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली परमाणु और तकनीकी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। आज के इस दौर में, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नैनो-टेक्नोलॉजी जैसी उपलब्धियां हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं, यह दिन हमें डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और अटल बिहारी वाजपेयी जी के उस सपने की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने 'जय विज्ञान' और 'जय अनुसंधान' का नारा दिया था।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस?
11 मई का दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 11 मई 1998 को भारत ने राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण (Operation Shakti) कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी। इसके अलावा इसी दिन भारत के पहले स्वदेशी विमान 'हंसा-3' ने उड़ान भरी थी।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार
सपनों और लक्ष्य पर (On Dreams & Goals)
"सपना वह नहीं है जो आप नींद में देखते हैं, सपना वह है जो आपको सोने नहीं देता।"
"इंतज़ार करने वालों को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।"
"यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखें।"
"शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।"
"महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।"
"अगर आप विफल होते हैं, तो कभी हार न मानें क्योंकि F.A.I.L. का अर्थ है- First Attempt In Learning."
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं को भेजें प्रेरणादायक संदेश
"अपनी पहली सफलता के बाद आराम न करें,
क्योंकि यदि आप दूसरी बार में असफल हो गए,
तो बहुत से होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि
आपकी पहली सफलता केवल भाग्य थी।"
"आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत,
असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे अच्छी दवा है।"
"इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है
क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।"
"सफलता की कहानियां मत पढ़ो
उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा।
असफलता की कहानियां पढ़ो,
उससे आपको सफल होने के कुछ विचार (Ideas) मिलेंगे।"
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भेजें ये विज्ञान और शिक्षा वाले संदेश
"विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है
हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए।"
"एक अच्छी पुस्तक सौ अच्छे दोस्तों के बराबर है
लेकिन एक अच्छा दोस्त एक पूरी लाइब्रेरी के बराबर है।"
"रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है
और प्राथमिक शिक्षा ही वह समय है
जब शिक्षक उस स्तर पर बच्चों में रचनात्मकता ला सकते हैं।"
"देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।"
"शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है।"
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शेयर करें व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण पर वाले संदेश
"छोटा लक्ष्य रखना एक अपराध है; महान लक्ष्य रखें।"
"ब्लैक (Black) कलर भावनात्मक रूप से बुरा हो सकता है
लेकिन हर ब्लैक बोर्ड छात्रों के भविष्य को ब्राइट (Bright) बनाता है।"
"आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं
और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।"
"यदि किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है और सुंदर दिमागों का देश बनना है
तो मुझे दृढ़ता से लगता है कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य अंतर ला सकते हैं: पिता, माता और गुरु।"
"युद्ध किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।"
"अलग ढंग से सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें,
अज्ञात पथ पर चलने का साहस रखें,
असंभव को खोजने और समस्याओं पर विजय पाकर सफल होने का साहस रखें।"



Click it and Unblock the Notifications