Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शारदीय नवरात्रि व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें सही नियम वरना टूट जाएगा उपवास!
Navratri Vrat Me Pani Pee Sakte Hain Ya Nahi: शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इन नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना और व्रत का विशेष महत्व होता है। भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उपवास रखते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि व्रत के दौरान पानी पी सकते हैं या नहीं। कुछ लोग व्रत में केवल फलाहार करते हैं, तो कुछ निर्जला उपवास रखते हैं। ऐसे में उपवास का सही तरीका और नियम जानना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि श्रद्धा के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा सके।
कई बार छोटी सी गलती की वजह से व्रत खंडित हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि नियमों का सतर्कता से पालन किया जाए ताकी माता रानी का आशीर्वाद आप पर बना रहे और सारी मनोकामना पूरी हो। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत के दौरान पानी पीने से जुड़े नियम और उपवास रखने का सही तरीका और कितने प्रकार से रख सकते हैं शारदीय नवरात्रि?

कितने प्रकार के होते हैं नवरात्रि व्रत
22 सितंबर 2025, दिन सोमवार से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आई हैं जिसे शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार से नवरात्रि व्रत शुरू होते हैं तो माता की सवारी हाथी होती है जो सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। आपको बता दें कि नवरात्रि व्रत 3 प्रकार के होते हैं।
1. निर्जला व्रत
2. फलाहार व्रत
3. आंशिक व्रत
नवरात्रि व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं?
अब सवाल ये उठता है कि नवरात्रि व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? दरअसल, नवरात्रि में तीन प्रकार से व्रत रखा जाता है। निर्जला व्रत में बिना पानी और खाने के व्रत रखा जाता है। फलाहार व्रत में आप फल खा सकते हैं और 2 से 3 बार पानी पी सकते हैं। आंशिक व्रत में आप हल्का भोजन खा सकते हैं और पानी भी पी सकते हैं। ऐसे में ये स्पष्ट है कि आप अगर निर्जला व्रत रख रहे हैं तो पानी नहीं पी सकते अन्य व्रत में पी सकते हैं। हां अगर निर्जला उपवास रख रहे हैं तो नियमानुसार, शाम को पूजा करने के बाद आप थोड़ा जल ग्रहण कर सकते हैं और हल्का फलाहार भी ले सकते हैं।
कौन लोग नहीं रख सकते नवरात्रि व्रत?
नवरात्रि व्रत में भक्त श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और माता की पूजा-अर्चना करते हैं। मगर कुछ लोगों को नवरात्रि व्रत न रखने की सलाह दी जाती है जिनमें गर्भवती महिलाएं, बीमार लोग, बच्चे और बुजूर्ग शामिल हैं। अगर गर्भवती महिलाएं और बुजूर्ग व्रत रख रहे हैं तो पहले डॉक्टर से परामर्श ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
