Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Navratri Rangoli Designs: इन सुंदर रंगोली डिजाइन्स से करें माता रानी का स्वागत, खूबसूरत लगेगा घर का आंगन
Navratri rangoli ideas : माता रानी के स्वागत के लिए रंगोली बनाने की परंपरा न केवल आपके घर को सुंदर बनाती है, बल्कि यह शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है।
नवरात्रि, दुर्गा पूजा, और अन्य धार्मिक अवसरों पर माता रानी के स्वागत के लिए आप विभिन्न रंगोली डिजाइन बनाकर आप घर-आंगन को खूबसूरत बना सकते हैं। यहां कुछ आसान और सुंदर रंगोली डिज़ाइन के आइडियाज दिए गए हैं, जो आपके घर में चार-चांद लगा सकते हैं।

साधारण फूलों की रंगोली
यह डिज़ाइन बहुत ही साधारण और पारंपरिक है, जिसमें अलग-अलग रंगों के फूलों और पत्तियों का उपयोग किया जाता है। इसमें आप गुलाब, गेंदा और अन्य फूलों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए रंगोली के केंद्र में एक कलश बनाएं, और चारों ओर छोटे फूलों या पत्तियों के आकार बनाएं। नीचे घटस्थापना लिखकर इसे पूरा करें।

माता रानी के चरणों के निशान वाली रंंगोली
नवरात्रि पर आप माता रानी के स्वागत के लिए चरण चिह्न वाली रंगोली की डिजाइन भी बना सकते हैं। । इसमें देवी के पैरों के निशान बनाए जाते हैं, जो उनके घर आगमन का प्रतीक होते हैं। दरवाजे के सामने सफेद और लाल रंग का उपयोग करके माता रानी के चरण चिह्न बनाएं, और उसके चारों ओर फूलों और दीपकों से सजावट करें।

माता रानी का चेहरे वाली रंगोली
अगर आप रंगोली में थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाना चाहते हैं, तो माता रानी का चेहरा भी बना सकते हैं। यह डिज़ाइन थोड़ी मेहनत मांगता है, लेकिन बहुत ही सुंदर लगता है। पहले माता रानी के चेहरे का खाका खींचें और फिर विभिन्न रंगों से उन्हें भरें। इसमें उनकी आंखें और आभूषणों का विशेष ध्यान रखें।

कलश रंगोली
नवरात्रि के मौके पर आप कलश वाली रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके लिए आप ज्वार के बीच कलश बनाकर रंग बिरंगे रंगो से खूबसूरत डिजाइन तैयार कर सकती हैं। नवरात्रि में कलश और जो सृजन का प्रतीक होते हैं। ऐसे में यह रंगोली बेहद सुंदर लगेगी।

शुभ नवरात्रि रंगोली डिजाइन
इसके अलावा आप नवरात्रि के पहले दिन शुभ नवरात्रि लिखी हुई रंगोली डिजाइन बनाकर भी कलश वाली रंगोली रंगों से तैयार कर सकते हैं। इसके साथ कलश की डिजाइन बनाकर आप इसमें नवरात्रि से जुडी पूरी थीम को पूरा कर सकते हैं।

मंडला रंगोली डिज़ाइन
मंडला डिज़ाइन गोलाकार पैटर्न पर आधारित होता है और इसे बहुत ही शांति और सौंदर्य से जुड़ा माना जाता है। माता रानी के स्वागत के लिए आप इसे केंद्र में एक बड़ा मंडला बनाएं इसके बीच में एक कलश भी रख सकती हैं और चारों ओर छोटे-छोटे गोलाकार डिज़ाइन जोड़ते जाएं। इसे फूलों और रंगों से भरें।



Click it and Unblock the Notifications