Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
सिर्फ गजरा ही नहीं, इन चीजों को भी ऑस्ट्रेलिया ले जाना है मना, वरना इस एक्ट्रेस की तरह भरना पड़ेगा जुर्माना
list of banned items in australia : मलयाली अभिनेत्री नव्या नायर की ऑस्ट्रेलिया ट्रिप अचानक से चर्चा में आ गई है। दरअसल नव्या नायर मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया मलयाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओणम समारोह में भाग लेने गई थीं। इस दौरान उन्हें मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 सेंटीमीटर लंबी चमेली (जैस्मीन) की गजरा ले जाने के लिए 1.14 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। जुर्माना ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में 1,980 AUD था।
नव्या ने खुद जानकारी देते बताया कि यह अनजाने में हुई गलती थी। उनके पिता ने उन्हें ओणम समारोह के लिए कोचि से सिंगापुर तक यात्रा के दौरान गजरा देने के लिए कहा था। फूल को दो हिस्सों में बांटा गया था, एक हिस्सा उनके बालों में लगाने के लिए और दूसरा हैंडबैग में रखा गया। नव्या ने कहा, "गलती अनजाने में हुई, लेकिन नियम तो नियम हैं। मुझे 28 दिनों के भीतर जुर्माना भरना होगा।" चलिए अब इसी बहाने जानते हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया में जैस्मीन यानी चमेली के फूलों पर बैन क्यों लगा है?

ऑस्ट्रेलिया में जैस्मीन पर प्रतिबंध क्यों?
ऑस्ट्रेलिया में जैस्मीन फूल पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि जैस्मीन और अन्य ताजे फूल वहां की स्थानीय पारिस्थितिकी और कृषि के लिए खतरनाक हो सकते हैं। कुछ विदेशी प्रजातियाँ अत्यधिक तेजी से फैलती हैं और स्थानीय वनस्पति को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया की जैव विविधता प्रभावित होती है।
साथ ही, जैस्मीन और अन्य फूलों के साथ कीट और रोग भी आ सकते हैं, जो वहां की कृषि फसलों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए, ऑस्ट्रेलियाई कृषि विभाग ने बायो सिक्योरिटी नियमों के तहत ऐसे पौधों और फूलों को देश में लाने पर प्रतिबंध लगाया है। यह कदम स्थानीय पर्यावरण, कृषि और खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक है।
ऑस्ट्रेलिया में अन्य प्रतिबंधित आइटम
ऑस्ट्रेलिया केवल जैस्मीन फूल ही नहीं, बल्कि कई अन्य चीजों के आयात पर भी रोक लगाता है। इसका उद्देश्य देश की कृषि, पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। कुछ प्रमुख प्रतिबंधित आइटम इस प्रकार हैं:
- ताजे या सूखे फूल और पौधे
- ताजे फल और सब्ज़ियाँ
- जड़ी-बूटियाँ, मसाले, कच्चे नट्स और बीज
- डेयरी उत्पाद
- पारंपरिक भारतीय मिठाइयां जैसे बर्फी, रस मलाई, रसगुल्ला, पेड़ा, गुलाब जामुन, मैसूर पाक, सोहन पापड़ी
- चावल और चाय
- घर में बनी खाद्य सामग्री
- शहद और मोम
- पालतू जानवरों का भोजन
- पंख, हड्डियाँ, जानवरों की खाल
- पौधों या जानवरों से बनी पारंपरिक दवाइयाँ
- हवाई जहाज या जहाज से लाई गई खाने-पीने की वस्तुएँ
इन सभी चीज़ों को एयरपोर्ट पर घोषित करना अनिवार्य है। यदि आप इन्हें घोषित नहीं करते हैं तो जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
कौन हैं नव्या नायर?
नव्या नायर मलयालम सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। उन्हें दो बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। नव्या ने सिबी मलयिल की फिल्म 'इष्टम' (2001) से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में कई हिट प्रदर्शन दिए। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं: नंदनम, मजथुल्लिकिलुक्कम, कुंजिकूनन, कल्याणरमन, वेल्लीथिरा, अम्माकिलिक्कुडु, ग्रामोफोन, जलोलसवम, छथिक्कथा चंथु, अज़गिया थेये, पांडिप्पादा, सायरा और कन्ने मदनगुका।



Click it and Unblock the Notifications