Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
IIM से MBA करेंगी नव्या नवेली नंदा, दुनिया के टॉप कॉलेज में पढ़ चुकी हैं अमिताभ की नातिन
Navya Nanda Education : अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अहमदाबाद के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया है, जो कि देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मैनजमेंट कोर्स के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक माना जाता है। वो IIM अहमदाबाद के दो साल के MBA प्रोग्राम Blended Post Graduate Programme (BPGP) में एडमिशन लिया है।
यह प्रोग्राम खासतौर पर कामकाजी लोगों और बिजनेसमैन के लिए बनाया गया है। इससे पहले नव्या ने लंदन और न्यूयॉर्क से पढ़ाई कर चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की न्यूज
नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस नए सफर के बारे में बताया। उन्होंने IIM अहमदाबाद कैंपस की कई तस्वीरें शेयर कीं। अपनी पोस्ट में नव्या ने लिखा, 'सपने सच होते हैं! बेस्ट लोगों और फैकल्टी के साथ अगले 2 साल के लिए बहुत उत्साहित हूं! Blended Post Graduate Program (BPGP) क्लास ऑफ़ 2026।'
लंदन से की हैं स्कूलिंग
नव्या नंदा ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से अपनी सेकंडरी एजुकेशन पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क की फोर्डहम यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। विदेश की इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी से नव्या ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके अलावा उनका एक वीडियो पॉडकास्ट शो है जिसका नाम 'व्हाट द हेल नव्या' है जहां वह कई सेलिब्रेटिज को होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा नव्या प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर हैं। यह भारत में लैंगिक असमानता के मुद्दे से लड़ने की खास पहल है।



Click it and Unblock the Notifications