Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
नेपाल ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन, ये हैं 10 देश जहां इंटरनेट पर है कड़ी पाबंदी
nepal bans social media platforms : दुनिया भर में सोशल मीडिया लोगों के विचार साझा करने, संवाद करने और जानकारी पाने का बड़ा जरिया बन चुका है। लेकिन कई देशों में सरकारें इसे समाज के लिए खतरनाक मानकर प्रतिबंध लगाती रही हैं।
हाल ही में नेपाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और उन देशों के बारे में जहां सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पाबंदियां हैं।

नेपाल का फैसला और इसकी वजह
नेपाल सरकार ने दावा किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती गलत जानकारी, फर्जी खबरें और समाज को बांटने वाले कंटेंट पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स की निगरानी करना मुश्किल हो रहा था, जिससे नफरत फैलाने वाले संदेश तेजी से वायरल हो रहे थे। यही कारण है कि सरकार ने 26 ऐप्स और वेबसाइट्स को पूरी तरह बैन कर दिया।
सोशल मीडिया बैन: सिर्फ नेपाल ही नहीं, कई और देश भी आगे
नेपाल अकेला देश नहीं है जिसने इस तरह का फैसला लिया है। दुनिया के कई देशों में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कड़े नियंत्रण हैं। कहीं राजनीतिक कारणों से तो कहीं सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर लोग फेसबुक, ट्विटर या यूट्यूब जैसी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाते।
चीन
चीन सोशल मीडिया पाबंदियों का सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी वैश्विक साइटें बंद हैं। उनकी जगह चीन ने अपने देशी प्लेटफॉर्म्स जैसे वीचैट, वीबो और डॉयिन को प्रमोट किया है। यहां सरकार हर कंटेंट पर कड़ी निगरानी रखती है।
ईरान
ईरान में सरकार सोशल मीडिया को धार्मिक और राजनीतिक नियंत्रण के तहत रखती है। फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसी साइटों तक आम नागरिकों की पहुंच सीमित है। सरकार विरोधी विचार साझा करने वालों को जेल तक हो सकती है।
उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया में नागरिकों को किसी भी विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। यहां केवल सरकार द्वारा बनाए गए स्थानीय नेटवर्क ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
तुर्कमेनिस्तान
तुर्कमेनिस्तान में न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि इंटरनेट की उपलब्धता भी बहुत सीमित है। यहां केवल सरकारी स्वीकृति वाले ऐप्स और साइटों तक पहुंच मिलती है।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में सोशल मीडिया पूरी तरह बैन तो नहीं है, लेकिन यहां कड़ी निगरानी और सख्त नियम लागू हैं। सरकार विरोधी या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
रूस
रूस ने हाल के वर्षों में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई नियंत्रण लगाए हैं। सरकार आलोचना करने वाली वेबसाइट्स और पोस्ट्स पर कार्रवाई करती है।
वियतनाम और मिस्र
वियतनाम में सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कड़ी मॉनिटरिंग की जाती है। वहीं मिस्र में सरकार विरोधी पोस्ट डालने पर जेल तक हो सकती है।
युगांडा और संयुक्त अरब अमीरात
युगांडा ने सोशल मीडिया इस्तेमाल पर टैक्स लगाया है, जिससे गरीब और युवा वर्ग नाराज है। वहीं यूएई में व्हाट्सएप कॉलिंग और स्काइप जैसी सेवाएं बंद हैं।
भारत में भी लगे बैन
भारत में भी समय-समय पर कुछ ऐप्स पर बैन लगाया गया है। खासकर सुरक्षा कारणों से टिकटॉक और कई चीनी ऐप्स को हटाया गया।



Click it and Unblock the Notifications
