Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Nepotism Or Talent?: सुहाना खान,अगस्त्य नंदा समेत इन स्टार किड्स का 'द आर्चीज’ से डेब्यू
फिल्ममेकर जोया अख्तर अपनी अगली फिल्म 'द आर्ची जेड' के साथ बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज की नेक्स्ट जैनरेशन को पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में स्टार किड्स शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी और जाहृनवी कपूर की बहन खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

जोया अख्तर लॉन्च कर रहीं स्टार किड्स को
फिल्म गली ब्वॉय की मेकर जोया अख्तर ने वर्ल्ड फेमस 'आर्चीज कॉमिक्स' के कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज पर बेस्ड इस फिल्म को तैयार किया है। आर्ची वर्ल्ड फेमस कैरेक्टर है। आर्ची कॉमिक्स के दूसरे कैरेक्टर वेरोनिका लॉज, बेट्टी कूपर और जुगहेड जोन्स जैसे फेमस कैरेक्टर को रोल स्टार किड्स प्ले कर रहे हैं।
अदिति डॉट भी इस कास्ट का हिस्सा है। जो दिवंगत भारतीय रॉक संगीतकार अमित सहगल की बेटी हैं। अदिति खुद भी एक संगीतकार और गायिका हैं। वहीं इस फिल्म में स्टार किड्स के साथ ही वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंदा भी अपने-अपने कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। मिहिर आहूजा को आप ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' में देखा था। वेदांग रैना एक सिंगर हैं। वहीं युवराज को डांसस है।

फिर से टैलेंट बनाम नेपोटिज्म पर बहस शुरू
इस फिल्म के साथ एक बार फिर से टैलेंट और नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज हो गई है। क्योंकि इस समय बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद एक चिंता का विषय बना हुआ है। क्योंकि फिल्म मेकर टैलेंटेड एक्टर को किनारे रख परिवार के सदस्यों या दोस्तों को तरजीह दे रहे हैं और ये एक नई प्रथा बॉलीवुड में शुरू हो चुकी है। जिसकी वजह से बॉलीवुड से बाहर के लोग यहां पर पैर नहीं जमा पा रहे हैं।
बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटी किड्स और नेपोटिज्म की वजह से प्रतिभाशाली एक्टर और एक्ट्रेस टॉप और पावरफुल लोगों द्वारा शोषित भी हो रहे हैं।

खुशी कपूर और अदिति डॉट का भी डेब्यू
जोया अख्तर जो अपनी अच्छी फिल्मों के लिए जानी जाती है, उन्होंने कई यंग टैलेंट को भी मौका दिया है, जो बॉलीवुड से नहीं है, लेकिन अपनी अगली फिल्म 'द आर्ची जेड' को लेकर उनको भी आलोचना का सामना कर पड़ रहा है। क्योंकि इस फिल्म में शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, अदिति डॉट जो दिवंगत भारतीय रॉक संगीतकार अमित सहगल की बेटी हैं, इस फिल्म में एक साथ डेब्यू कर रहे हैं।

कुछ फ्लॉप तो कुछ हिट नेपो किड्स
बॉलीवुड में रणबीर कपूर से लेकर सोनम कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, वरुण धवन व और भी स्टार किड्स हैं जिन्होंने अपने पैरेंट्स के नाम के दम पर बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम से आगे बढ़े। ऐसे कई नेपो किड्स हैं जिन्होंने काफी धूमधाम के साथ डेब्यू किया लेकिन फ्लॉप रहे। जिसमें अभिषेक बच्चन, रिया सेन, तुषार कपूर, उदय चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, इमरान खान, ईशा देओल आदि शामिल है।
हालांकि, ये भी ध्यान रखना काफी जरूरी है कि बॉलीवुड में कई प्रतिभाशाली लोग हैं जो फिल्म इंडस्ट्री के साथ कनेक्शन न होने के बावजूद काफी सफल रहे हैं और वो कई बार बॉलीवुड में नोपोटिज्म को लेकर अपनी आवाज भी बुलंद कर चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
