Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम ने फैमिली मैन पर की बात तो मनोज बाजपेयी का था ऐसा रिएक्शन
मनोज बाजपेयी, जो हाल ही में अमेज़न प्राइम की द फैमिली मैन 2 में नजर आए, लोगों ने इस सीरिज में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया। अब इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरिज, रे में दिखाई देंगे। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के द फैमिली मैन से नेटफ्लिक्स के रे तक की छलांग ने दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के बीच एक आला दर्जे का मजाक शुरू कर दिया है। और इस मजाक में सबसे ज्यादा खुश कौन है? श्रीकांत तिवारी उर्फ मनोज बाजपेयी!

नेटफ्लिक्स और ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो का मज़ेदार मज़ाक
नेटफ्लिक्स ने 8 जून को रे का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया था। नई एंथोलॉजी सीरिज में मनोज बाजपेयी हैं। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर को साझा करते हुए मनोज बाजपेयी की अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़, द फैमिली मैन 2 का हवाला दिया और लिखा “@ManojBajpayee नेटफ्लिक्स सीरीज़ में आ रहे हैं! हमें इस बात की खुशी है कि आप इस परिवार का हिस्सा हैं।
बता दें कि इस सीरिज में मनोज बाजपेयी एक गजल गायक मुसाफिर अली की भूमिका निभाएंगे, जो अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना चाहता है। अपनी इस यात्रा में, उसका सामना एक रहस्यमय अजनबी (गजराज राव) से होता है, जो उसे समय में वापस जाने में मदद करता है।

नेटफ्लिक्स के इस ट्विटर के बाद अमेज़न प्राइम ने जल्द ही इस ट्वीट थ्रेड में छलांग लगा दी और पूछा कि क्या श्रीकांत तिवारी (द फैमिली मैन 2 में मनोज बाजपेयी का किरदार) को नौकरी बदलने में बड़ी कठिनाई हुई। अमेज़न प्राइम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, “श्रीकांत, जॉब बदलने में बड़ा बड़ा बदलाव हुआ होगा ना?,”
मनोज बाजपेयी भी इस चैट से बहुत खुश हुए और वह भी इस चैट में शामिल हो गए। उन्होंने जल्द ही ट्वीट का जवाब दिया और इसे “उच्च श्रेणी का मजाक“ कहा। मनोज बाजपेयी ने लिखा, “हाहाहाहा, ये तो आला दर्जे का मजाक है !! जॉब नहीं रोल बदला है!!!

बस मनोज बाजपेयी के इस चैट में जुड़ने की देरी थी कि अन्य ट्विटर अकाउंट होल्डर्स ने भी प्यारे और बेहद हंसा देने वाले मीम्स बनाकर नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की इस चैट को और भी अधिक हिलेरियस बना दिया।
बता दें कि द फैमिली मैन 2 अमेज़न प्राइम वीडियो पर 4 जून को रिलीज़ हुई। राज और डीके निर्देशित वेब सीरीज़ में प्रियामणि, शारिब हाशमी, शरद केलकर और दर्शन कुमार भी हैं। इस सीरिज को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया।



Click it and Unblock the Notifications
