Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
भारत में इन जगहों पर होता है विदेशों जैसा न्यू ईयर सेलिब्रेशन, New Year Eve के लिए बना लें प्लान
New Year Eve 2024 Celebration Ideas: पूरी दुनिया में 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लोग जमकर पार्टी करते हैं। डांस, म्यूजिक, लाइट्स और फुल मस्ती के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है। नए साल पर लोग छुट्टियां लेकर घूमने जाने का भी प्लान करते हैं। बोरिंग लाइफ से ब्रेक लेकर नई हैप्पी लाइफ की शुरुआत करने की प्लानिंग करते हैं।
अगर आप भी नए साल पर कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां विदेशों की तरह ही पूरे जोश के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है। यहां के लोग 25 दिसंबर क्रिसमस से ही नए साल के जश्न में डूबे नजर आते हैं। आप यहां जाकर न्यू ईयर के जश्न काफी रोमांचक बना सकते हैं।

मुंबई की चकाचौंध वाली पार्टियां
मुंबई की पहचान एक ऐसे शहर के रुप में है जो कभी नहीं सोता है, मुंबई शहर अपनी ग्लैमर्स पार्टी, पब कल्चर और नाइट लाइफ के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां की लाइफस्टाइल हर पार्टी एनिमल को अपनी तरफ अट्रेक्ट करती है। न्यू ईयर ईव के मौके पर इस शहर में कई शानदार और लेविश पार्टी आयोजित होती है। इसके बाद न्यू ईयर पर आतिशबाजी इस जश्न को दोगुना कर देगी।
उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर शहर को लेक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 31 दिसंबर को यहां एक बड़ा मेला लगता है। इस दौरान यहां के किले और महल की खूबसूरती देखने लायक होती है। रात के समय आप किले की दीवारों पर लाइट एंड साउंड शो भी देख सकते हैं। पर्यटक यहां 31 दिसंबर को सड़कों पर नाच-गाकर नए साल का स्वागत करते हैं।
गोवा
न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट प्लेस है गोवा। बीच पर बसा ये खूबसूरत शहर आपको विदेश जैसी फीलिंग देगा। अगर आप नए साल की शुरुआत कुछ खूबसूरत यादों के साथ करना चाहते हैं तो गोवा घूमने का प्लान कर लें। गोवा की नाइट लाइफ और पार्टीज फेमस है। क्रिसमस से न्यू ईयर तक यहां हर रोज जश्न जैसा माहौल रहता है। गोवा में न्यू ईयर पर खास बीच पार्टीज, क्रूज पार्टी का आयोजन होता है। लाउड म्यूजिक, लजीज खाना और ड्रिंक्स और समंदर किनारे मस्ती आपके न्यू ईयर को यादगार बना देंगे।

दिल्ली
दिल्ली दिलवालों का शहर कहा जाता है। यहां आपको कई ऐतिहासिक व धार्मिक भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा अपनी नाइट लाइफ, पब्स के लिए भी दिल्ली जाना जाता है। न्यू ईयर पार्टी के लिए ये शहर बिल्कुल ही उपर्युक्त है।
बैंगलोर
बैंगलोर भारत के सबसे फेमस शहरों की लिस्ट में शामिल है, जिसे भारत का आईटी शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी नाइट लाइफ, पब्स और रेस्तरां के लिए जाना जाता है। यहां न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए आपको काफी ऑप्शन मिल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications