Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
List of Changes from 1 January: साल 2024 की पहली तारीख से आधार समेत इन नियमों में बदलाव
साल बदलने के साथ साथ कुछ नियमों में भी बदलाव होने वाले हैं। हम सभी आने वाले वर्ष के स्वागत और तैयारियों में व्यस्त है, इस बीच नए रूल्स की तरफ ध्यान न जाना लाजमी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि 1 जनवरी 2024 से किन किन नियमों में परिवर्तन होने जा रहा है। इस बारे में देश के हर नागरिक को जानकारी होनी चाहिए।

डीमेट अकाउंट होल्डर्स अपने नॉमिनी दर्ज कराएं
स्टॉक मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है। सेबी ने डीमैट खाताधारकों को 1 जनवरी 2024 तक नॉमिनी फाइल करना अनिवार्य कर दिया है। जो डीमेट अकॉउंट होल्डर ऐसा नहीं कर पाते हैं, वो शेयरों का लेनदेन नहीं कर सकेंगे। ये लोग स्टॉक में कारोबार नहीं कर पाएंगे।आपको बता दें कि नॉमिनी दर्ज कराने की समय सीमा पहले 30 सितंबर थी, जिसे तीन महीने बढ़ा दिया गया था।
बैंक लॉकर समझौता (Bank Locket Agreement)
1 जनवरी 2024 से बैंक लॉकर एग्रीमेंट बदल जाएगा। आरबीआई ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर दस्तखत करने की समय सीमा 31 दिसंबर, 2023 तक तय की है। बैंक का जो ग्राहक ऐसा करने में असफल होगा उसका लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा। बैंक में लॉकर सुविधा लेने वाले ग्राहकों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
निशुल्क आधार अपडेट की अंतिम तिथि
आधार कार्ड में किसी भी तरह की जानकारी में निशुल्क किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 तय की है। 1 जनवरी से आधार कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव या अपडेट के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।
सिम कार्ड के लिए कोई कागजी KYC नहीं
2024 से सिम कार्ड खरीदते समय KYC ऑनलाइन जमा करनी होगी, कोई कागजी KYC नहीं होगी। यानि अब नए साल से सिम कार्ड खरीदने के लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होगी।
कनाडा जाने वाले छात्रों का खर्चा डबल
भारत से कई छात्र उच्च शिक्षा के लिए कनाडा जाना चाहते हैं। ऐसे कई छात्र हैं जो एजुकेशन लोन लेकर विदेश में पढ़ाई करते हैं। लेकिन अगर आप 2024 में कनाडा के लिए इस तरह की पढ़ाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दोगुना पैसे लगने वाले हैं। कनाडा ने 1 जनवरी से भारत समेत अन्य देशों के विदेशी छात्रों के लिए फीस दोगुनी करने का फैसला किया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
