Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कहीं घंटिया बजाकर तो कहीं प्याज मारकर मनाते है जश्न, ये हैं दुनियाभर में नए साल के अजीब दस्तूर
नया साल बस आने ही वाला है। दुनियाभर में जश्न की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। नए साल को अलविदा कहकर लोग नए साल का स्वागत करते हैं। न्यू ईयर का जश्न दुनिया के हर कोने में मनाया जाता है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नए वर्ष का स्वागत दुनिया के अलग अलग देशों में अलग अलग तरीके से किया जाता है, लेकिन इनमें से कुछ तरीके बड़े ही दिलचस्प हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही दिलचस्प तरीकों के बारे में-

कोलंबिया
कोलंबिया के लोग नए साल का स्वागत करने सूटकेस लेकर निकलते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से आने वाले साल में घूमने के ज्यादा मौके मिलते हैं। कोलंबिया के लोग घूमने के शौकीन माने जाते हैं।
जापान
जापान में, बौद्ध मंदिरों में नए साल की पूर्व संध्या पर 108 बार घंटियाँ बजाई जाती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बौद्ध धर्म में यह माना जाता है कि 108 प्रकार की सांसारिक इच्छाएँ होती हैं, जो मनुष्य के पीड़ा का कारण बनती हैं और घंटी की प्रत्येक ध्वनि एक इच्छा को दूर कर देती है। इस परंपरा को जोया नो केन कहा जाता है
नीदरलैंड
नीदरलैंड में नए साल का स्वागत ठंडे पानी में डुबकी लगाकर किया जाता है। माना जाता है कि इससे आने वाला साल अच्छा गुजरता है। लोग बड़ी संख्या में समुद्र और झीलों के किनारे पहुंचते हैं और इस परंपरा को उत्साह से निभाते हैं।
इटली
इटली में नए साल का स्वागत बड़े रोचक तरीके से किया जाता है। यहां के लोग खिड़की से फर्नीचर फेंक कर नए साल का स्वागत करते हैं। यह उनके लिए बुरी यादों से छुटकारा पाने का तरीका है।
स्पेन
स्पेन में आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा है, प्रत्येक अंगूर आने वाले वर्ष के प्रत्येक महीने के लिए सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है।
इक्वाडोर
इक्वाडोर में नए साल का स्वागत आग में छलांग लगाकर किया जाता है। यहां के लोग नए साल की पूर्व संध्या पर घर के बाहर बॉन फायर का आयोजन करते हैं और 12 बार उसमें कूदते हैं। वे इस आग में कागज और पुरानी तस्वीरें डाल देते हैं। इक्वाडोर के लोगों का मानना है कि इससे बुरी यादों से छुटकारा मिलता है।
स्विजरलैंड
स्विजरलैंड में नया साल मनाने की परंपरा कुछ अजीब है - यहां के लोग नए साल की पहली रात आइसक्रीम के टुकड़े को जमीन में फेंकते हैं, उनका मानना है कि ऐसा करने से इस साल उनके घर में सौभाग्य व समृद्धि आएगी।
ब्राजील
ब्राजील और अन्य साउथ-अमेरिका के देशों, जैसे; वेनेजुएला, अर्जेंटीना और बोलिविया देशों में मान्यता है कि अगर 31 दिसंबर की रात को गहरे रंग के अंग-वस्त्र पहनेंगे तो आने वाला साल अच्छा भाग्य लाएगा। पीले रंग कपड़े पहनने से आने वाला साल समृद्धि लाता है और लाल व गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से नया साल जीवन में प्यार लेकर आएगा।
ग्रीस
ग्रीस में नए साल के पहले दिन दरवाजे पर प्याज टांगने की प्रथा है, प्याज को नए साल के पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। अगले दिन की सुबह माता-पिता अपने बच्चों के सिर पर प्याज मारकर जगाते हैं।
पनामा
पनामा में नए साल की शुरूआत में प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियों और टीवी एक्टर्स के पुतलों को जलाया जाता है। वहां पर मान्यता है की वे इन पुतलों के रूप में बुरी आत्माओं को जलाते हैं।
रूस
रूसी लोग कागज के टुकड़े पर नए साल की शुभकामनाएं लिखते हैं, उसे जलाते हैं और फिर आधी रात को उसकी राख को शैंपेन के साथ पीते हैं। माना जाता हैं कि ऐसा करने से पूरा साल अच्छा गुजरता है।



Click it and Unblock the Notifications