Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
घर, गाड़ी, पैसा, लोकसभा चुनाव लड़ने से मना करने वाली निर्मला सीतारमण के पास कितना हैं धन दौलत?
Nirmala Sitharaman Net Worth: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक लोकसभा चुनाव न लड़ने को लेकर चौंकान्ने वाला बयान सामने आया है। वित्तमंत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने ने मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए जिस तरह के धन की जरूरत है, वह उनके पास नहीं है। इस बयान के बाद हर जगह वो सुर्खियों पर छाई हुई है।
आइए जानते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था की बागडोर संभालने वाली फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की कितनी नेटवर्थ हैं और वो कितनी धन-दौलत की मालकिन हैं।

इतनी है निर्मला सीतारमण की नेटवर्थ (Nirmala Sitharaman Net Worth)
निर्मला सीतारमण की तकरीबन 2.63 करोड़ रुपए नेटवर्थ हैं इसमें उनकी चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति है। उनके पास 315 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि निर्मला सीतारमण के पास खुद की कोई कार नहीं है।
उनके नाम पर एक स्कूटर है। इसकी कीमत 28,200 रुपये बताई जाती है। निर्मला सीतारमण के पास हैदराबाद के नजदीक करीब 16 लाख रुपये की एक गैर कृषि भूमि है। सीतारमण के नाम पर 3,50,000 का एक पर्सनल लोन है। इसके अलावा 30,44,838 का दूसरा लोन भी है।
राज्यसभा के चुनाव में भरे एफिडेविट के मुताबिक 17,200 रुपये कैश के अलावा बैंक में 45,04,479 रुपये की एफडी है। उन्होंने किसी भी टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश नहीं किया है।
सैलेरी (Nirmala Sitharaman Salary )
Indian government के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मासिक वेतन 4,00,000 रुपए है।
निर्मला सीतारमण के पति कौन हैं? (Nirmala Sitharaman Husband)
निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर एक जाने-माने अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थ व्यवस्था की पढ़ाई की है। वो भी सादगीपसंद व्यक्ति हैं और लाइमलाइट से दूर सरहते हैं। उन्होंने साल 2014 से लेकर 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार के साथ भी काम कर चुके हैं। वो कम्युनिकेशंस एडवाइजर भी रहे चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
