Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
2,712 हीरों से सजा दुनिया का सबसे महंगा बैग! नीता अंबानी के लग्जरी हैंडबैग की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Nita Ambani Diamond Bag Viral: एक बार फिर से नीता अंबानी अपने फैशन सेंस और लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कुछ इस तरह शिरकत की जिसे देख हर किसी की नजरें टिक गई। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी दिवाली पार्टी में 2,712 हीरों से जड़े लग्जरी हैंडबैग को लेकर पहुंची जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोने, प्लैटिनम और चमचमाते हीरों से जड़ा यह बैग न सिर्फ एक फैशन आइकन बन गया है, बल्कि शाही जीवनशैली का प्रतीक भी बन गया है।
इसे डिजाइन करने में महीनों की मेहनत और अनोखी कारीगरी लगी है, जो इसे दुनिया का सबसे कीमती हैंडबैग बनाती है। शिमरी साड़ी पहने और परफेक्ट मेकअप किए नीता का एलिगेंट लुक हर किसी को बहुत पसंद आया। इस बैग की कीमत में तो 4 से 5 बंगले आ जाएं, जी हां आपने सही सुना। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं कि नीता अंबानी के इस लग्जरी और चमचमाते हैंड बैग की कीमत क्या है?

क्यों खास है नीता का बैग
रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया भर में हीरे जड़े ऐसे सिर्फ तीन ही बैग मौजूद हैं, जिनमें से एक नीता अंबानी के पास है जो इसे जितना दुर्लभ बनाता है, उतना ही चमकदार भी। इसके डिजाइन में हर्मीस के खास मगरमच्छ के चमड़े की बनावट है, जिसे हीरों से जड़ा गया है। यहां तक कि हैंडल, ताला और क्लोसेट भी चमक से जगमगा रहे हैं। यह एक ऐसा बैग है जो सिर्फ देखने में ही सुंदर नहीं लग रहा था बल्कि हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।
बहू राधिका के साथ पहुंची थीं नीता
दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल अंबानी परिवार अक्सर चर्चा में बना रहता है। इस परिवार के पुरुष हों या महिलाएं सभी ट्रेंड में रहते हैं। वहीं बात नीता अंबानी की हो तो हर बार उनका नया और आकर्षक लुक लोगों का दिल जीत लेता है। सादगी में वो सुंदरता की मूरत लगती हैं। वही बात उनकी दोनों बहुओं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता में भी है। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अपनी बहू राधिका के साथ पहुंची थीं। दोनें ने ही साड़ी पहनी हुई थी और बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
कितनी है नीता अंबानी के लग्जरी पर्स की कीमत?
आपने नीता अंबानी के लग्जरी बैग की तारीफ को खूब पढ़ ली अब ये जान लेते हैं कि इस लग्जरी बैग की कीमत क्या है? रिपोर्ट्स के अनुसार, नीता अंबानी के हर्मीस ब्रांड के लग्जरी बैग की कीमत 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस मिनिएचर बैग का नाम Sac Bijou Birkin है। नीता ने शिमरी साड़ी के साथ इस पर्स को कैरी किया जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थीं। हर किसी का ध्यान पार्टी में नीता अंबानी पर ही था।



Click it and Unblock the Notifications
