Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में शामिल हुई 3 महिलाएं कौन हैं? जिन्होंने राजनीति में नया इतिहास लिखा
Bihar Cabinet Minister List 2025: बिहार में नई सरकार बनने के बाद जदयू प्रमुख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के साथ, 26 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली - जिनमें से 14 भाजपा के थे, क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। जदयू के आठ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दो मंत्री हैं, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के एक-एक प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
वहीं इस बार के मंत्रिमंडल की खास बात यह रही कि इसमें तीन महिलाओं को जगह दी गई है जिनके नाम हैं श्रेयसी सिंह, रमा निषाद और लेशी सिंह। ऐसे में सभी की उत्सुकता ये जानने के लिए बढ़ रही है कि आखिर कौन हैं ये तीन महारथी महिलाएं जो बिहार की राजनीति का रुख बदलने वाली हैं और आने वाले 5 सालों में वहां कि दशा और दिशा को बदल एक नया आयाम सेट करने वाली हैं।

1. श्रेयसी सिंह
34 साल की उम्र में खेल से राजनीति तक की बड़ी छलांग लगाने वाली श्रेयसी सिंह बिहार की नई पीढ़ी की महिला नेताओं में से सबसे चर्चित नाम हैं। वह एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग चैंपियन रह चुकी हैं। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा था। उनका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है मां पुतुल कुमारी सांसद रह चुकी हैं और पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री थे।
2020 में भाजपा जॉइन करने के बाद उन्होंने जमुई सीट से पहला चुनाव जीता और बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की। आज वह बिहार की युवा और सफल महिला मंत्रियों में गिनी जा रही हैं।
2. रमा निषाद
अगला नाम है रमा निषाद का जो ईबीसी समाज की मजबूत आवाज बनकर उभरी हैं। रमा निषाद, बिहार की राजनीति में तेजी से उभरती हुई महिला नेता हैं। वह बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र औराई से इस चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 1 लाख से ज्यादा वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को बड़ी आसानी से हराया। रमा निषाद की पहचान ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) समाज की मजबूत आवाज के रूप में है। इन्हीं कारणों से उन्हें नई कैबिनेट में जगह दी गई है।
3. लेशी सिंह
अब लिस्ट में तीसरा नाम आता है धमदाहा की 6 बार की मजबूत विधायक लेशी सिंह का जो जदयू की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह धमदाहा सीट से छह बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। 2000 से लगातार इस क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है। उनका राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा साल 2000 में उनके पति बूटन सिंह की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति की जिम्मेदारी संभाली और धमदाहा को अपना किला बना लिया। 2025 के चुनाव में उन्होंने राजद प्रत्याशी को 55,000 से ज्यादा वोटों से हराया और एक बार फिर विधायक बनीं। उनके अनुभव और लंबे राजनीतिक सफर को देखते हुए उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है।
बिहार में महिलाओं की राजनीतिक ताकत बढ़ी
बिहार में इस बार महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया था, इसलिए एनडीए की सरकार में महिलाओं की मजबूत भागीदारी दिखाई दी। वहीं नई एनडीए सरकार ने इस बार महिलाओं को विशेष महत्व दिया है। ऐसे में त्रिविध सामाजिक पृष्ठभूमि खेल, ग्रामीण नेतृत्व और सामाजिक प्रतिनिधित्व से आने वाली ये तीनों महिलाएं बिहार की राजनीति में नया बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
