Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Nostradamus Predictions 2024: चीन युद्ध से लेकर नए पोप तक, जानें 2024 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
Nostradamus Ki Bhavishyavani 2024: नया साल आने में कुछ ही समय बचा है। 2024 कैसा होगा, इसे लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं। बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सबसे महत्वपूर्ण है, जिस पर हर साल चर्चा होती है।
नास्त्रेदमस फ्रांस के भविष्यवक्ता रहे हैं, जिन्होंने कई सदी आगे की भविष्यवाणी की है। कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने लंदन की भीषण आग, हिटलर के जर्मनी में बढ़ने और महारानी एलिजाबेथ के मौत की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने 2024 के लिए कई डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानें इनके बारे में।

ईसाई धर्म को मिलेगा नया पोप
ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख पद पोप का होता है। इस समय पोप फ्रांसिस हैं, जो 86 साल के हैं। वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल एक नए पोप जगह लेंगे। हालांकि भविष्यवाणी यह भी कहती है कि यह एक कमजोर पोप होंगे।
भयानक तूफान और बाढ़
2024 में नास्त्रेदमस भीषण जलवायु परिवर्तन की बात करते हैं। उन्होंने लिखा, 'सूखी धरतीऔर भी ज्यादा सूख जाएगी और बड़ी बाढ़ आएगी।' नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को भयानक जलवायु परिवर्तन से जोड़ा जा रहा है।
अमेरिका में गृह युद्ध
अमेरिका में गृह युद्ध की बात भी नास्त्रेदमस करते हैं। अमेरिका में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। यहां अब बहस मुश्किल होती जा रही है। ऐसे में गृह युद्ध की संभावना जताई जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है 2021 में 6 जनवरी की हिंसा। तब अमेरिका के कैपिटल हिल में ट्रंप समर्थक घुस गए।
भारत में नई खोज
नास्त्रेदमस ने 2024 को लेकर कहा है भारत में एक ऐसी खोज होने वाली है जिसमें मनुष्य आने वाले समय में होने वाली घटनाओं को पहले से ही जान लेगा।
समुद्र में हारेगा चीन
आज चीन इतना बड़ा हो गया है कि वह अमेरिका को भी टक्कर दे रहा है। अमेरिका और चीन के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा का एक युद्ध में बदलने के खतरा है। नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणी में लिखा है, 'लाल शत्रु भय से पीला हो जाएगा, महान महासागर में डर होगा।' नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को मानने वालों का कहना है कि लाल शत्रु वह चीन को कह रहे हैं। वहीं, महान महासागर हिंदमहासागर है।
प्रिंस हैरी का राजतिलक
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के एक अंश में कहा गया है कि "द्वीपों के राजा" को "बलपूर्वक बाहर निकाल दिया जाएगा।" कुछ लोग सोचते हैं कि नास्त्रेदमस किंग चार्ल्स तृतीय की बात कर रहे हैं। उनकी भविष्यवाणी के आधार पर अटकले लगाई जा रही हैं कि उनके जगह प्रिंस हैरी नए राज होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
