Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
साल 2024 का आखिरी सुपरमून क्यों माना जा रहा है ख़ास, जानें कब और कहां होगा 'बीवर मून' का दीदार
November Full Moon 2024 Date and Time:'चंदा मामा' हमेशा से हमारे लिए खास और रहस्यमयी रहे हैं। इंसान ने भले ही चांद पर कदम रखा हो, लेकिन चांद का आकर्षण और प्रभाव अब भी बना हुआ है। चांद के विभिन्न रूप और अवस्थाओं का हमारे जीवन पर असर माना जाता है, और इसका महत्व ज्योतिष और विज्ञान दोनों में है। आपने चांद से जुड़े कई नाम जैसे ब्लू मून, रेड मून, सुपरमून, पिंक मून, स्ट्रॉबेरी मून, वुल्फ मून आदि सुने होंगे। इनमें सबसे ज्यादा उत्सुकता सुपरमून के प्रति रहती है, क्योंकि इस दिन चांद धरती के बहुत करीब होता है, जिससे वह और बड़ा और ज्यादा चमकदार नजर आता है।
2024 का आखिरी सुपरमून आने वाला है, और यह खास इसलिए है क्योंकि इस बार 'सेवन सिस्टर्स' नाम का तारा समूह भी सुपरमून के साथ दिखाई देगा, जो इसे एक दुर्लभ और आकर्षक नजारा बना देगा। आइए जानते हैं सुपरमून क्या है और इसे कब और कहां देखा जा सकता है।

सुपरमून क्या होता है?
सुपरमून उस स्थिति में होता है जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे नजदीक वाले बिंदु, जिसे पेरीगी (Perigee) कहते हैं, पर होता है। इस दिन चंद्रमा धरती के बेहद करीब आता है, जिससे वह सामान्य से बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। इसके विपरीत, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे दूर वाले बिंदु, जिसे अपोजी (Apogee) कहते हैं, पर होता है, तो इसे माइक्रोमून कहा जाता है।
अगला सुपरमून कब दिखाई देगा?
साल में सुपरमून 3-4 बार दिख सकता है। इस साल 15-16 नवंबर की रात को यह स्थिति बनेगी, और यह 2024 का आखिरी सुपरमून होगा। उत्तर अमेरिकी परंपराओं में नवंबर के इस सुपरमून को बीवर मून भी कहते हैं।
भारत में सुपरमून कब दिखेगा?
2024 का यह आखिरी सुपरमून 15-16 नवंबर की रात 2:58 बजे से भारतीय समयानुसार दिखना शुरू होगा। हालांकि, भारत में इसका सबसे अच्छा नजारा 16 नवंबर की शाम सूरज डूबने के बाद होगा, जब चांद उगते ही 20-30 मिनट तक सबसे बड़ा और चमकदार नजर आएगा।
2024 का चौथा और आखिरी सुपरमून
2024 में चार बार सुपरमून दिखा है। इससे पहले 19 अगस्त, 18 सितंबर, और 17 अक्टूबर को सुपरमून देखा गया था, और अब 15-16 नवंबर को यह आखिरी बार नजर आएगा।
17 अक्टूबर को सबसे करीब था चांद
2024 में अब तक सबसे नजदीक सुपरमून 17 अक्टूबर को दिखा था, जब चांद पृथ्वी से सिर्फ 357,363 किलोमीटर दूर था। इससे पहले 19 अगस्त को यह 361,969 किलोमीटर, और 18 सितंबर को 357,485 किलोमीटर दूर था। अब 15 नवंबर को चांद पृथ्वी से 361,866 किलोमीटर दूर रहेगा।
सुपरमून के साथ दिखेगा खास नजारा
इस साल का आखिरी सुपरमून इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसके साथ प्लीएडीज़ स्टार क्लस्टर या सात बहनें भी दिखेंगी। 15 नवंबर को ये तारे चांद के बाईं ओर नीचे दिखेंगे, जबकि 16 नवंबर की शाम ये चांद के दाईं ओर ऊपर की तरफ नजर आएंगी। दूरबीन या टेलीस्कोप से देखने पर यह नजारा और भी सुंदर लगेगा।
14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला
सुपरमून के दौरान चांद सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखता है। इस फर्क को आप नंगी आंखों से भी महसूस कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
