Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
OMG: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां, जहां बहती है मौत
अगर इतिहास के पन्ने पटल कर देखते हैं तो जितनी भी बड़ी मानव सभ्यताओं का पता चलता है वो नदियों के किनारे ही बसी और विकसित हुई। चाहे आप मिस्र की सभ्यता को देख लें वो नील नही के किनारे विकसित हुई, सिंधु नदी पर सिंधु घाटी सभ्ययता का विकास हुआ जो विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक है। पृथ्वी पर हजारो-लाखों छोटी और बड़ी नदियां बहती हैं। कई स्थानों पर नदियों का जाल बना है। नदियों का पानी जीवन दायनी होता है। लेकिन इस धरती पर कई ऐसी भी नदियां हैं, जिसका पानी आपको मौत से मुलाकात करवा देता है। कहीं पर आग का लावा बहता है तो कहीं पर जहर। यहां पर हम आपको कुछ ऐसी ही नदियों के बारें में बताने जा रहे हैं, जो जीवन देने वाली नहीं बल्कि जीवन को खत्म कर देने वाली है। ये नदियां दुनिया की सबसे लंबी, गहरी और सबसे घातक हैं। उनमें जानवरों के जीवन, रैपिड्स, तेज, अप्रत्याशित धाराएं, झरने और गुफाओं जो खतरों से भरी हुई हैं। कुछ काफी प्रसिद्ध हैं, जैसे कांगो और अमेजॉन नदियां, अन्य, कुछ ऐसी है जिसके पास जाने की लोग सोंचते भी नहीं है।

क्या एक नदी खतरनाक बनाता है?
एक खतरनाक नदी कुछ ही पलों में बदल सकती है और जो सतह के नीचे है उसे छिपा सकती है। यह हर कोने के चारों ओर सुंदरता के साथ मौत को छिपाकर रखे होती है। ये नदियां विश्वासघाती होती है।

रिवर वॉफ
नदी वॉफ, जो यॉर्कशायर, इंग्लैंड में बहती है। इसके पानी में गिरने वाला किसी भी व्यक्ति जिंदा वापस नहीं आता है। ये नदी उसके शरीर को निगलने के लिए फेमस है। नदी का सबसे प्रसिद्ध भाग बहुत छोटा है, केवल छह फीट चौड़ा है, और बार्डन टॉवर और बोल्टन एबे के बीच स्थित है। यह संकरी खाई नदी को बहुत तेज बहाव देती है। इसके अंदर छिपी हुई सुरंगें जो लोगों को अंदर खींच सकती हैं।

रेड रिवर
रेड रिवर काफी खूबसूरत नदी है,लेकिन जितनी सुंदर है उतनी ही ज्यादा खतरनाक है। ये नदी अमेरिका के साउथ पार्ट में बहती है, लेकिन ये नदी भरोसे लायक नहीं है, क्योंकि रेड रिवर रात-रात खतरनाक रूप धारण कर लेती है, जिसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों के लिए समस्याएं पैदा हो जाती है। इस नदी में खतरनाक भंवर है, जिसकी चपेट में आने वाले शख्स को सिर्फ मौत ही मिलती है। इस नदी के अचानक बदलते तेवरों के कारण ये बहुत ही खतरनाक नदी बन जाती है।

शाने टिम्पिस्का रिवर
शाने टिम्पिस्का नदी, जो अमेजन नदी की सहायक नदी है। इसका पानी हमेशा खौलता रहता है। इस नदी का पानी हमेशा 200 डिग्री के तापमान पर गर्म रहता है। इसका कारण साइंटिस्ट भी समज नहीं पाए हैं। पेरू की इस नदी को बॉयलिंग रिवर भी कहते हैं। वहीं थर्मल रिवर, बॉयलिंग रिवर और मयानतुयाकू रिवर भी कहा जाता है।

येलो रिवर
येलो रिवर दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में शामिल है। ये नही चीन में बहती है और अपने बहाव वाले एरिया में 24 बार बदलाव करती है, जिसके कारण चीन में हर साल बाढ़ आती है। इस नही में बाढ़ के कारण जान-माल का नुकसान होता है। चीन के लोग इसे दुख की नदी भी कहते हैं। चीन में हर साल इस नदी के कारण हजारों लोगो की मौत हो जाती है।

रिओ टिंटो रिवर
रिओ टिंटो रिवर में खून की तरह दिखने वाला पानी बहता है। ये नदी स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलती है। इस नदी का पानी लाल है, जो दुनिया में किसी भी नहीं का नही है। इसका पानी खून के रंग के जैसे होने कारण है इसका सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर बहना। आपको बता दें कि इस नदी का पानी यूज में नहीं लिया जाता है, क्योंकि पानी बहुत ही विषाक्त है इसका। लेकिन इसमें कुछ जलीय जीव रहते हैं जो इस पानी में सर्वाइव कर पाते हैं। ये नदी अन्ध महासागर में गिर जाती है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
