Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
OMG: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियां, जानिए नरभक्षी ट्राइब्स के बारे में
इस दुनिया में ऐसी कई जनजातियां हैं जिनके बारें में शायद ही आपको पता हो, या वो आपकी दुनिया के बारें में जानते हों। बहुत सारी जनजातियां अकेले समाज के दूर जंगलों, पहाड़ों, टापूओं पर अपनी जिंदगियां बिता रही हैं। ये जनजातियां आम लोगों से मिलना भी पसंद नहीं करती हैं, इनमें से कई तो ऐसी ही जो दूसरे लोगों को देखते ही उनको मार डालती हैं। कई नरभक्षी जनजातियां है, जो इंसानों को मार कर खा जाती है।

सेंटिनलीज जनजाति
ये जनजाति अंडमान (Andaman and Nicobar Islands) के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर पाई जाने वाली जनजाति है। ये जनजाति पिछले कुछ सालों में काफी चर्चा में भी रही थी, जब इसने इनके ट्वीप पर जाने वाले एक शख्स को मार दिया था सरकार के द्वारा भी यहां पर पर्यटकों या अन्य लोगों को जानें पर बैंन कर दिया गया है। ये जनजाति को सबसे ज्यादा एकांत में रहने वाली माना जाता है। इनकी भाषा को भी आझतक कोई समझ नहीं सका है।

याइफो जनजाति
पापुआ न्यू गिनी में याइफो जनजाति का पहली बार 1988 में पता चला। जब ये आधुनिक दुनिया से कनेक्ट हुई। ब्रिटिश लेखक बेनेडिक्ट एलन ने इस जनजाति से संपर्क किया था। जिन्होंने इस खंखार जनजाति के बारें में विस्तार से बताया था। उन्होंने इसके बारें में लिखा कि इनका नृत्य बहुत ही डरावना होता है, जिसके साथ उनका इस जनजाति ने स्वागत किया था। याइफो जनजाति अपने से बाहरी दुनिया के संपर्क में नहीं रहना चाहती है। अगर आप उनके रास्ते में आते हैं तो सीधे आपको मौत ही मिलेगी।

नरभक्षी कोरोवाई जनजाति
कोरोवाई जनजाति दक्षिण-पूर्वी पश्चिम पापुआ के जंगलों में पाई जाती है। ये नरभक्षी होती है। कोरोवाई जनजाति के लोग जानवरों की बलि देते हैं। साथ ही ये जादू पर भी विश्वास करते हैं और करते भी हैं। आत्माओं का वास होना इनके बीच में आम हैं। लेकिन इस जनजाति ने पिछले कुछ दशकों में आधुनिक दुनिया से संपर्क का स्वागत किया है। लेकिन फिर भी ये नरभक्षी जनजाति काफी उग्र होती है।

सूरी जनजाति
सूरी जनजाति की रस्में काफी खतरनाक होती है। इनकी छड़ी लड़ाई समारोह, और दर्दनाक तरीके से होंठ को ढक्कन जैसी वस्तु लगाना आम है। ये दक्षिण-पश्चिमी इथियोपिया में मौजूद हैं। सूरी या सुरमा जनजाति आज भी प्राचीन तरीकों के अपना जीवन यापन करती है।

मॉक्सीहैटेटेमा
मॉक्सीहैटेटेमा ब्राजील और वेनेजुएला के बीच बने एक बड़े रिजर्व में रहते हैं जिसे यानोमामी रिजर्व कहते हैं। इस जनजाति ने अपने आप को पूरी तरह अलग-थलग कर लिया था। इनकी कुल आबादी 100 लोगों से अधिक है। साल 2016 में कुछ एरियल फोटोज की मदद से इनके संख्या के बारें में पता चला था, कि ये परिवार बढ़ा रहे हैं। लेकिन ये पूरी तरह समाज से कटे हुए हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Representational Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
