Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Onam 2025: अगर आपका पार्टनर मलयाली है, तो ऐसे सेलिब्रेट करें ओणम
Onam 2025: ओणम, केरल का सबसे बड़ा और खूबसूरत त्यौहार है, जिसे प्यार, एकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आपका पार्टनर मलयाली है, तो यह त्यौहार आपके रिश्ते को और गहरा बनाने का एक सुनहरा मौका है। इस साल ओणम 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह पर्व न सिर्फ परंपराओं का उत्सव है बल्कि यह रिश्तों में अपनापन और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करता है।
इस मौके पर आप अपने पार्टनर की खासतौर पर मलयाली पार्टनर की संस्कृति को करीब से समझ सकते हैं और उन्हें खास महसूस करा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और दिल छू लेने वाले तरीके, जिनसे आप अपने मलयाली पार्टनर के साथ ओणम सेलिब्रेट कर सकते हैं ताकी वो भी स्पेशल फील करें।
पार्टनर को सरप्राइज दें ओणम सध्या से
ओणम का सबसे बड़ा आकर्षण है सध्या केले के पत्ते पर परोसा जाने वाला पारंपरिक शाकाहारी भोज जिसमें 20 से ज्यादा डिशेज होती हैं। आप घर पर सध्या बनाने की कोशिश करें तो बहुत अच्छी बात है लेकिन ऐसा नहीं कर सकती हैं तो किसी मलयाली रेस्तरां से ऑर्डर करके अपने पार्टनर को सरप्राइज दें।

पुक्कलम (फूलों की रंगोली) से सजाएं घर
ओणम की सुबह रंग-बिरंगे फूलों से बनी खूबसूरत रंगोली यानी पुक्कलम बनाई जाती है। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर पुक्कलम सजाएं इससे त्यौहार का माहौल और भी खास हो जाएगा और आपके मलयाली पार्टनर का दिल खुश हो जाएगा।
कसावु साड़ी और मुंडु पहनकर बढ़ाएं त्यौहार की रौनक
पार्टनर के साथ ओणम सेलिब्रेट करते समय अगर आप केरल की पारंपरिक ड्रेस पहनेंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। महिलाएं कसावु साड़ी और पुरुष मुंडु (सफेद धोती) पहन सकते हैं।

ओणम डांस और म्यूजिक में लें हिस्सा
ओणम पर थिरुवातिरा और कथकली जैसे डांस फॉर्म और पारंपरिक गीतों का महत्व है। अगर संभव हो तो किसी कम्युनिटी ओणम इवेंट में शामिल हों या घर पर ही यूट्यूब से डांस-गीत सीखकर पार्टनर को सरप्राइज दें। यकीन मानिए आपका प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
छोटे-छोटे गिफ्ट्स से जताएं प्यार
त्यौहार पर उपहार देने की परंपरा रिश्तों को और मजबूत बनाती है। अपने पार्टनर को कोई पारंपरिक मलयाली गिफ्ट जैसे कसावु शॉल, सोने का छोटा सा लॉकेट या हैंडमेड आइटम देकर उन्हें खास महसूस कराएं।
पार्टनर के परिवार से जुड़े
अगर आपका पार्टनर परिवार से दूर है तो ओणम के दिन उनके परिवार को वीडियो कॉल करके मिलकर विश करें। यह छोटा सा कदम आपके रिश्ते में गहराई और सम्मान जोड़ देगा।



Click it and Unblock the Notifications
