Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Pookalam Design for Onam 2024: ओणम पर घर के द्वार-आंगन को इन पुक्कलम रंगोली डिजाइन से सजाएं
Pookalam design For Onam This Year: ओणम का त्योहार शुरू हो चुका है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को कई विविध रूपों से मनाया जाता है। कई पकवानों के अलावा घर को सजाने के लिए तरह-तरह की डिजाइन वाली रंगोली को बनाया जाता है, जिसे पुक्कलम कहा जाता है।
ओणम के इन 10 दिनों तक केरल में या मलयाली समुदाय के लोग अपने घरों में पुक्कलम जरूर बनाते हैं। इसमें आपको कई आसान डिजाइन ऑनलाइन भी देखने को मिल जाएंगी, आज हम आपको यहां पुक्कलम की कुछ क्रिएटिव और खूबसूरत डिजाइन लेकर आएं हैं, जो आपको घर के आंगन को खूबसूरत बना देंगे।

वामन-महाबली वाला पुक्कलम डिजाइन
यह पूकलम डिजाइन काफी अच्छे से इस त्योहार को परिभाषित करता है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा गोल आकार बनाएं, फिर इसमें नीले रंग का रंगोली रंग भरें। अब इसके ऊपर सफेद रंग के रंगोली रंग से एक ऐसा चित्र बनाएं कि उसमें एक पंडित का पैर राजा के सिर के ऊपर लगे। यह वामन और महाबली की छवि को प्रकट करेगा। आखिर में इस पूकलम के बाहर अलग-अलग आकार के गोले बनाकर उनमें विभिन्न रंग के फूल भरें।

शंख वाला पुक्कलम डिजाइन
अगर आप अपने आंगन में यूनिक डिजाइन बनाना चाहते हैं तो शंख का डिजाइन वाला पूकलम बना सकते हैं। इसमें फूलों के साथ पूकलम बनाते हुए बीचों बीच शंख बनाकर आसपास फूलों की पत्तियों से आप इस डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।

कथकली डिजाइन वाला पुक्कलम डिजाइन
ओणम के खास मौके पर आप कथकली डिजाइन वाले पूकलम को घर के आंगन में बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली में मुकुट को बनाने के लिए मैरून या लाल रंग को चुनें। कथकली केरल की संस्कृति का एक हिस्सा हैं।

कथकली नृत्य डिजाइन वाला पुक्कलम डिजाइन
ओणम के खास मौके पर आप कथकली नृत्य करते हुए इस तरह की नृत्यांगना वाला पुक्कलम की डिजाइन बना सकते हैं। यह डिजाइन ओणम की खूबसूरती को बयां करते है। आप ऐसी क्रिएटिव डिजाइन बना सकती हैं।

गोलाकार पुक्कलम डिजाइन
ओणम पर्व पर घर आंगन को खूबसूरत बनाने के लिए गोलाकार वाली पुक्कलम रंगोली बेस्ट होगी। इसे आप अपने अनुसार छोटा और बड़ा बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चॉक की मदद से फूल के बीच का गोला और किनारे पर पंखुड़ी बनाएं। रंगोली की अच्छी फिनिशिंग के लिए फूल के आकार गोलाकार बनाएं।

अब अलग-अलग रंग की पंखुड़ी को तोड़ कर इस डिजाइन को भरकर पूकलम को तैयार करें। इस तरह से आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर अलग-अलग गोलाकार पूकलम बना सकती हैं।
गणेश जी वाला पुक्कलम डिजाइन
ओणम के खास मौके पर आप गणेश जी डिजाइन वाले पूकलम को घर के आंगन में बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली में बीच बोच गणेशजी बनाकर उनके आसपास फूलो से बॉउंडी बनाकर अलग-अलग फूलों से आप रंगोली तैयार कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
