Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Operation Bhediya: एक से दिखते हैं कुत्ता और भेड़िया, कैसे पहचानें, जब सामने आ जाए तो करें ये काम
Operation Bhediya : उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का झुंड चर्चाओं में हैं। भेड़ियों ने एक महिला समेत 8 मासूमों को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग के ऑपरेशन भेड़िया की वजह से अब तक 4 आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है और 2 को पकड़ने की कोशिश जारी हैं।
हालांकि भेड़ियों को पकड़ना आसान नहीं होता है। इसके अलावा एक जरूरी चीज आमतौर पर भेड़िए और कुत्ते को देखने पर ये दोनों एक समान लगते हैं, जिस वजह से बहुत से लोग गफलत खा जाते हैं। उन्हें ये दोनों एक जैसे ही लगते हैं तो कैसे पहचानें कि कुत्ते और भेड़िये में क्या अंतर है? इसके अलावा ये भी जान लें कि अगर गलती से भेड़िये से सामना हो तो क्या करें?

सिर और जबड़े में अंतर
कुत्तों की तुलना में भेड़ियों का सिर उनके शरीर की तुलना में बड़ा और थूथन लंबा होता है। जबड़े मजबूत होते हैं, जो हड्डियों को आसानी से चबा लेता है। कुत्तों के जबड़े छोटे होते हैं जो कई तरह के आहार के लिए उपयुक्त होते हैं
कान और पूंछ में अंतर
भेड़ियों के कान नुकीले और लंबे होते हैं और पूंछ सीधी और फरदार होती है वहीं कुत्तों के कान फ्लॉपी और पूंछ पतली मुड़ी हुई और छोटी हो सकती है।
पंजों से पहचानें
भेड़ियों के सामने के पैरों की उंगलियां बड़ी होती हैं, उनके पंजे के निशान कुत्तों के पंजे के निशान से बड़े होते हैं। जो उनकी लंबी दूरी तक दौड़ने और छलांग लगाने में मदद करती हैं। इसके अलावा इनकी दूर की नजर तेज होती है।
व्यवहार में होता है अंतर
कुत्ते अत्यधिक सामाजिक जानवर हैं जो इंसानों को साथी के रूप में देखते हैं। वो इमोशनल, वफादार और फ्रैंडली होते हैं। जबकि भेड़िये अधिक स्वतंत्र होते हैं और अपने ही समूह में रहना पसंद करते हैं। इन्हें मनुष्य के ईद-गिर्द रहना खास पसंद नहीं होता है।
दोनों के आवाज में होता है अंतर
कुत्ते अपने आसपास हर अनजान शख्स को देखकर भौंकते हैं जबकि भेड़िये अपने झुंड को कोई संदेश देने के लिए आवाज निकालते हैं। दोनों के ही स्वरोच्चारण में अंतर होता है और दोनों के कम्यूनिकेट करने का तरीका अलग-अलग होता है।
क्या करें जब भेड़िए से सामना हो जाए तो?
एक रिपोर्ट कहती है, जब भेड़िए से सामना हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे
- आक्रामक भेड़िए या भेड़ियों के झुंड की तरफ अपनी पीठ न दिखाएं। अगर वो दूर है तो भेड़िए का सामना करते समय धीरे-धीरे पीछे हटें।
- हिम्मत के साथ भेड़िए के साथ आंख से आंख मिलाकर देखते रहें।
अगर आप किसी साथी के साथ हैं और वहां एक से अधिक भेड़िए मौजूद हैं, तो धीरे-धीरे भेड़ियों से दूर जाएं।
एयर हॉर्न या अन्य तेज ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग करें, भेड़ियों उच्च ध्वनि से डरते हैं।
- कोई भेड़िया आप पर हमला करता है तो लाठी, पत्थर या ऐसी चीज जिससे वार करें।
- अगर आसपास पेड़ है तो वहां चढ़ जाएं। भेड़िए पेड़ पर नहीं चढ़ सकते।



Click it and Unblock the Notifications
