Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
Oscar 2024 : कब और कहां देखें ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सारी डिटेल
Oscar 2024 : 96वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड 2024 इस साल 10 मार्च, 2024 को डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है। भारत में भी इस शो को लेकर काफी क्रेज देखा जाता है। कॉमेडियन जिमी किमेल चौथी बार इस शो को होस्ट करेंगे।
चलिए जानते हैं कि भारत में ऑस्कर की स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं? ये रही पूरी डिटेल-

भारत में कहां देख सकते हैं 'ऑस्कर 2024'
इस साल 'ऑस्कर' सेरेमनी कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 10 मार्च 2024 को आयोजित होगा। अमेरिका में रेड कार्पेट सेरेमनी और पुरस्कार समारोह रविवार रात को होगा, वहीं भारत में ऑस्कर 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग सोमवार की सुबह यानी 11 मार्च को सुबह 4:00 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर होगी। मंगलवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने खुद एक रील के माध्यम से ये इंफॉर्मेशन शेयर की हैं।
इस फिल्म को मिले है सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
हॉलीवुड मूवी 'ओपेनहाइमर' को ऑक्सर 2024 में मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। बता दें कि इस साल, क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर बायोपिक, 'ओपेनहाइमर' को ऑस्कर में कईं नॉमिनेशन मिले हैं। सिलियन मर्फी के लीड वाले ड्रामा बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर सहित 13 नॉमिनेशन मिले हैं। वगीं अन्य नॉमिनेटेड फिल्मों में से बार्बी, पुअर थिंग्स और किलर्स ऑफ द फ्लावर मून जैसी मूवी भी शामिल हैं।
भारत की तरफ इस डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन
भारत के झारखंड राज्य के एक छोटे से गांव पर बनी डॉक्य़ूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' को भी ऑस्कर 2024 की नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिली है। ये डॉक्यूमेंट्री झारखंड में हुई सच्ची घटना पर आधरित हैं। जिसमें एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म और फिर इंसाफ के लिए लड़ी गई लड़ाई को दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री को दिल्ली की निशा पाहुजा ने बनाया हैं।



Click it and Unblock the Notifications
