Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Viral : क्या सचमुच ऑस्कर के स्टेज पर Nude ही पहुंच गए थे जॉन सीना, बैकस्टेज तस्वीरों ने खोली पोल
John Cena goes nude Viral Video : ऑस्कर 2024 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस साल अवॉर्ड के विजेताओं के अलावा जिस शख्स ने सबसे सुर्खियां बटोरी वो थे जॉन सीना।
वैसे आपको बता दें कि ऑस्कर में हर साल ऐसा कुछ जरुर होता है कि ये सेरेमनी सुर्खियों में छा जाती है। इस साल भी ऐसा ही कुछ हुआ जब फ्री स्टाइल रेस्लर और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना ऑस्कर 2024 के स्टेज पर बिना कपड़ों के ही अवॉर्ड प्रजेंट करने के लिए पहुंच गए। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी सेलिब्रेटिज दंग रह गए।

लेकिन अब इस वाकये से जुड़ा एक और बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्टर और रेसलर की बिना कपड़ों के स्टेज तक पहुंचने वाले पूरे इस घटने की पोल खोल दी है।
स्टेज पर न्यूड होकर आए जॉन सीना
दरअसल जॉन सीना ऑस्कर 2024 के मंच पर एक बड़े लिफाफे से खुद को ढंकते हुए धीरे-धीरे चलकर और अपनी बॉडी को छिपाते हुए मंच तक पहुंचे थे। लेकिन फिर उन्हें थोड़ी सी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वह लिफाफा नहीं खोल सके। जॉन सीना ने कहा, 'कॉस्ट्यूम, बहुत जरूरी हैं। शायद सबसे जरूरी चीज़ हैं।' वो दरअसल बेस्ट कॉस्ट्यूम के नॉमिनेशन्स बताने ही स्टेज पर आए थे। उसके बाद बैकस्टेज से कुछ लोग स्टेज पर आते हैं और उन्हें कपड़े से ढक देते हैं। जिसके बाद वो अवॉर्ड प्रजेंट करते हैं।

बैकस्टेज वायरल वीडियो ने किया चौंकान्ने वाला खुलासा
जॉन सीने के इस हरकत के बाद हर कोई ये सोच रहा है कि क्या सच में एक्टर-रेसलर ने इतने बड़े मंच पर कुछ नहीं पहना था? ऑस्कर सेरेमनी के समापन के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से ही वायरल हुए बैकस्टेज तस्वीरों से पता चलता है कि जॉन सीना ने एक मॉडेस्टी पाउच पहन रखा था।

जिसका इस्तेमाल अमूमन स्क्रीन पर इंटीमेट सींस को फिल्माने में किया जाता है। इस स्टेज में आने तक और अवॉर्ड प्रजेंट करने तक एक्टर ने इसे पहना हुआ था, लेकिन इसे इस तरह दिखाया गया था जैसे एक्टर ने कुछ न पहना हो। इन तस्वीरों को देखकर आपको भी थोड़ा सा अनुमान लग गया होगा कि कैसे हॉलीवुड में बोल्ड सीन फिल्माएं जाते हैं।

हालांकि स्टेज के दौरान पूरे समय बने रहने तक उनके कॉन्फिडेंस और कॉमिक टाइमिंग का क्रेडिट तो एक्टर को ही जाता है। तो अब आपको पता चल गया होगा जॉन सीना के बिना कपड़ों वाले अवॉर्ड देने का सच।



Click it and Unblock the Notifications
