Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Oscar Controversies: थप्पड़, लिप किस और ऑन-स्टेज ड्रामा, ऑस्कर के सबसे 5 बड़े विवाद
Biggest Oscar controversies : ऑस्कर अवॉर्ड्स फिल्मी जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड तक, हर कलाकार का सपना होता है कि वह इस अवॉर्ड को अपने नाम करे। हर साल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) विभिन्न कैटेगरी में इस अवॉर्ड को विजेताओं को प्रदान करती है। लेकिन, जहां यह अवॉर्ड ग्लैमर और उपलब्धियों का जश्न मनाने का प्रतीक है, वहीं यह कई बार विवादों और चौंकाने वाले पलों के कारण सुर्खियों में भी रहा है।
ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने 97 साल के लंबे इतिहास में कई विवादों का गवाह बना है। चाहे वह 1929 में पहले ऑस्कर में जूरी द्वारा एक डॉग को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड देने का फैसला हो या फिर लाइव सेरेमनी के दौरान हुए ड्रामा, हर दशक में कुछ न कुछ ऐसा हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।

2022: विल स्मिथ का थप्पड़ कांड
2022 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने सबको चौंका दिया जब उन्होंने स्टेज पर होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। क्रिस रॉक ने विल की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के बालों को लेकर मजाक किया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया। गुस्से में आकर विल स्मिथ स्टेज पर पहुंचे और क्रिस को थप्पड़ मार दिया। यह घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई और विल स्मिथ को एकेडमी द्वारा 10 साल के लिए बैन कर दिया गया।
2021: फ्रेंच एक्ट्रेस ने स्टेज पर उतारे कपड़े
2021 में फ्रेंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने ऑस्कर समारोह के दौरान फ्रांस सरकार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने स्टेज पर जाते ही अपने कपड़े उतार दिए, जिससे पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया। उनके शरीर पर फ्रेंच सरकार के खिलाफ लिखे नारे थे। यह घटना ऑस्कर के सबसे विवादित पलों में से एक बन गई।
2017: बेस्ट फिल्म का गलत नाम अनाउंस
2017 में ऑस्कर सेरेमनी के दौरान इतिहास की सबसे बड़ी गलतियों में से एक हुई। बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड के लिए गलत फिल्म का नाम अनाउंस कर दिया गया। असल में 'मूनलाइट' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलना था, लेकिन गलती से 'ला ला लैंड' को विजेता घोषित कर दिया गया। बाद में इस गलती को सुधारा गया, लेकिन यह ऑस्कर के सबसे यादगार और शर्मनाक पलों में से एक बन गया।
2003: एड्रियन ब्रूडी का विवादित किस
2003 में जब अमेरिकी अभिनेता एड्रियन ब्रूडी को फिल्म 'दि पियानिस्ट' के लिए ऑस्कर मिला, तो उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट में स्टेज पर अभिनेत्री हैल बेरी को बिना उनकी अनुमति के किस कर लिया। इस घटना ने काफी विवाद खड़ा कर दिया और इसे अनप्रोफेशनल और अनुचित करार दिया गया।
2000: एंजेलिना जोली का भाई संग लिप-लॉक
2000 के ऑस्कर में अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने रेड कार्पेट पर अपने भाई को लिप-किस कर दिया। यह हरकत मीडिया और दर्शकों के लिए चौंकाने वाली थी। उनकी इस हरकत की जमकर आलोचना हुई और यह ऑस्कर के सबसे विवादास्पद पलों में से एक बन गया।



Click it and Unblock the Notifications











