Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Word Of The Year 2023: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 'Rizz' को चुना इस साल का शब्द, जानें क्या है इसके मायने
Word Of The Year 2023: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने 'रिज़' (RIZZ) को वर्ड ऑफ़ द ईयर के रूप में चुना है। इसे 'बोलचाल की संज्ञा' की केटेगरी में शामिल किया गया है। यह शब्द शैली, सौंदर्य, आकर्षण या रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता को दर्शाता है।
Oxford University Press ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका एलान करते हुए पोस्ट किया कि Word of the Year 2023 is...#RIZZ
(n.) style, charm, or attractiveness; the ability to attract a romantic or sexual partner.
Tag someone who's got plenty of it 👇#WOTY23 #rizz pic.twitter.com/KBi6tTA3y4

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) के विशेषज्ञों ने आठ शब्दों की एक संक्षिप्त सूची तैयार की और उसमें से इस शब्द को चुना गया। रिज़ के अलावा अन्य शब्द भी थे। शॉर्टलिस्ट किये शब्दों में 'सिचुएशनशिप', 'स्विफ्टी', 'बेज फ्लैग', 'डी-इन्फ्लुएंसिंग', 'पैरासोशल', 'हीटडोम' और 'प्रॉम्प्ट' में शामिल थे।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इन शब्दों का चुनाव करने के लिए वोटिंग कराई। इसमें 'रिज़' (RIZZ) को 32,000 से अधिक वोट मिले। इसके बाद ही इस शब्द को 2023 के वर्ड ऑफ़ द ईयर के रूप में घोषित किया।
इस शब्द को लोकप्रिय बनाने का श्रेय स्पाइडर-मैन के अभिनेता टॉम हॉलैंड को जाता है। दरअसल इस साल के शुरुआत में एक बार उनसे पूछा गया था कि उनके रिज़ का रहस्य क्या है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि "मुझे किसी भी तरह का कोई दर्द नहीं है। मेरे पास सीमित रिज़ है। जिसके बाद से यह शब्द वायरल हो गया था।
भाषा के शब्दों के इतिहास के अध्ययन यानि व्युत्पत्तिशास्त्र के अनुसार, यह शब्द 'करिज्मा' शब्द का संक्षिप्त रूप माना जाता है, जो शब्द के मध्य भाग से लिया गया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications