Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। 65 पद्म पुरस्कारों में दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इस अवसर पर राजनीति, कला, खेल, साहित्य, चिकित्सा और समाज सेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित नामों को सम्मान मिला। पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, मशहूर गायिका अलका याग्निक, पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी समेत कई प्रमुख नाम शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी।पी। राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

पद्म पुरस्कार पाने वाली प्रमुख हस्तियां
अलका याग्निक को भारतीय संगीत जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान और दशकों लंबे गायन करियर के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
आर. माधवन को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट अभिनय और फिल्म जगत में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
शिबू सोरेन को जनसेवा, आदिवासी अधिकारों की आवाज उठाने और झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया।
ममूटी को भारतीय सिनेमा, विशेषकर मलयालम फिल्म उद्योग में उनके पांच दशक से अधिक लंबे योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पी. नारायणन और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) के.टी. थॉमस को साहित्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
विदेशी हस्तियों को भी मिला पद्म सम्मान
इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों में कई विदेशी नागरिकों को भी शामिल किया गया। अमेरिका के विख्यात चिकित्सक डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया, जबकि प्रोफेसर प्रतीक शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म श्री दिया गया। वहीं, जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को खेल क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री प्रदान किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और इन्हें तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किया जाता है। ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, समाज सेवा, उद्योग, जनसेवा और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।
गणतंत्र दिवस पर होती है पद्म पुरस्कारों की घोषणा
पद्म विभूषण असाधारण एवं विशिष्ट सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा तथा पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
