Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Hania Aamir Net Worth: कभी छोड़ी पढ़ाई, आज हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए कितनी अमीर हैं हानिया आमिर
Hania Aamir Net Worth : दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी-3' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे उन्होंने रविवार देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। हानिया हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुर्खियों में आई थीं, जिसके चलते उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन भी कर दिया गया।
हालांकि विवादों के बीच हानिया आमिर की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। वह पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। अपनी मासूम मुस्कान, प्यारे डिंपल और दमदार अदाकारी के चलते वह इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और चर्चित एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। कम वक्त में उन्होंने जो शोहरत और सफलता हासिल की है, वह काबिल-ए-तारीफ है। हानिया पाकिस्तान की सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक हैं, यहां जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ।

कॉलेज ड्रॉपआउट बनीं सुपरस्टार
हानिया आमिर का सफर आसान नहीं था। उन्होंने FAST-NUCES (Foundation for Advancement of Science and Technology) से पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने कॉलेज बीच में छोड़कर एक्टिंग को अपना करियर बना लिया। हानिया का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छी थीं, लेकिन अभिनय से बेहतर कमाई हो रही थी और परिवार का भरण-पोषण भी जरूरी था। यह फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट बन गया।
2016 में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम
हानिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में फिल्म 'जाना' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ में काम किया। 'तितली', 'मेरे हमसफर', 'इश्किया' और 'कभी मैं कभी तुम' जैसे ड्रामों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। बड़े पर्दे पर भी उन्होंने 'ना मालूम अफराद 2' जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने अपने छोटे से करियर में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने में कई सितारों को सालों लग जाते हैं।
लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों की शौकीन
हानिया आमिर सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनके पास Audi Q7, Audi A4 और Honda Civic जैसी लग्जरी कारें हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी गाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को दर्शाती हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से तगड़ी कमाई
हानिया आमिर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जिससे उन्हें कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 तक उनकी नेटवर्थ करीब 43 करोड़ पाकिस्तानी रुपये बताई गई है। 'मुझे प्यार हुआ था' जैसे ड्रामे के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये, जबकि 'कभी मैं कभी तुम' के लिए 4 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज किए थे। यह आंकड़े बताते हैं कि हानिया न सिर्फ एक टैलेंटेड कलाकार हैं, बल्कि एक समझदार और सफल सेल्फ-मेड स्टार भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
