Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Pankaj Udhas Net Worth: 51 रुपए से की थी कभी शुरुआत, पीछे छोड़ गए करोड़ों की धन-दौलत
Pankaj Udhas Net Worth : गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है। 'चांदी जैसा रंग है तेरा', चिट्ठी 'आई है', और 'जीए तो जीए कैसे' जैसे सुपरहिट गाने की वजह से वो आज भी फैंस के बीच जाने जाते हैं।
क्या आप जानते हैं पंकज उधास को पहली बार गाने के लिए 51 रुपये का ईनाम मिला था और अब इस दुनिया से विदाई लेने के बाद वो अपने पीछे करोड़ों की धन-दौलत छोड़ गए हैं। आइए जानते हैं कि पंकज उधास कितने करोड़ों के मालिक हैं।

51 रुपए मिले थे ईनाम में
पंकज राजकोट के पास चरखड़ी गांव में पले बढ़े। उनके पिता सरकारी नौकरी किया करते थे। पंकज का परिवार पढ़ा-लिखा और गांव के संपन्न परिवारों में से एक था। पंकज उधास 7 साल की उम्र से गाने लगे थे। शुरुआत में वह सिर्फ शौक के लिए गाया करते थे। उनकी प्रतिभा को पहचान उनके भाई ने उन्हें अपने साथ कार्यक्रम में ले जाया करते थे। जहां एक कार्यक्रम में पहली बार पंकज ने अपने सुरों का जादू बिखेरा।
ये वो समय था जब भारत चीन का युद्ध चल रहा था। उन्होंने 'ऐ वतन के लोगों' गाना गाकर सबको भावुक कर दिया। तभी उनकी गायिकी से प्रभावित होकर के ईनाम के तौर पर 51 रुपये मिले थे। इसके बाद उन्होंने गायिकी की दुनिया में कदम रखा।
पंकज उधास की नेटवर्थ
कई गानों और गजलों से लोगों को अपनी आवाज का मुरीद बनाने वाले पंकज उधास इंडस्ट्री से दूर परिवार के साथ समय बिताने लगे थे। पंकज उधास अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव परफॉर्मेंस और गानों को यूट्यूब पर शेयर करते रहते थे। पंकज उधास अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं और उनके परिवार में पत्नी फरीदा उधास और दो बेटियां नायाब उधास व रेवा उधास हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी 24-25 करोड़ रुपये नेटवर्थ बताई जाती है।

करोड़ों का है पंकज उधास का 3 मंजिला घर
पंकज उधास का तीन मंजिला घर Hillside जिस पेडर रोड पर स्थित है, वहां बॉलीबुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड की कई दिग्गज हस्तियों रहती हैं। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से करीब 300 मीटर की दूरी पर पंकज उधास का घर है। पंकज उधास के घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
कार कलेक्शन
पंकज उधास सादगी भरे इंसान थे लेकिन वे बेहद लग्जरी कारों का शौक रखते थे। उनके कार कलेक्शन में ऑडी और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल थी।



Click it and Unblock the Notifications